Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : नक्सलियों के बूबी ट्रैप में फंसकर ग्रामीण घायल, सीआरपीएफ ने किया इलाज

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सलियों द्वारा लगाये गये बूबी ट्रैप में फंसकर रविवार को एक ग्रामीण घायल हो गया. घायल का इलाज टोंटो के तुम्बाहाका कैंप में तैनात सीआरपीएफ 197 के पदाधिकारियों व जवानों ने उप कमांडेंट शंभू कुमार विश्वास के नेतृत्व में कराया. घटना के बाबत सीआरपीएफ के पदाधिकारियों ने बताया कि पतातुरफ गांव के कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों के साथ रंगड़ाहतु गांव की तरफ जा रहे थे. पहाड़ी और पगडंडी के रास्तों में कुछ-कुछ दूरी के अंतराल पर नक्सलियों द्वारा लगभग ढाई फीट का गहरा गड्ढा खोदकर उसमें लोहे की नुकिला सरिया गाड़ कर उन गड्ढों को जमीन के अनुरूप समतल किया हुआ था. [caption id="attachment_603751" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/09rc_m_261_09042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रास्ते में बूबी ट्रैप के लिये खोदे गए गड्ढे व उसमें डाला गया सरिया[/caption] सेलाय कुण्टिया नामक ग्रामीण का दाहिना पैर उक्त गड्ढे में पड़ गया जिसे सरिया उसके पैसे से आरपार हो गया. घायल को उसके पिता राम कुण्टिया तथा कुछ ग्रामीणों ने उठाकर 197 बटालियन  सीआरपीएफ कैम्प पहुंचाया. कैंप में मौजूद उप कमांडेंट शम्भू कुमार विश्वास एवं सहायक कमांडेंट चन्द्र प्रताप तिवारी ने कैम्प में सेलाय कुण्टिया का प्राथमिक उपचार करवाया. उपचार के पश्चात उसके पिता तथा ग्रामीण उसे वापस गांव लेकर चले गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-accused-arrested-for-killing-couple-in-land-dispute-went-to-jail/">चाईबासा

: जमीन विवाद में दंपति की हत्या करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

पूर्व में भी कई ग्रामीण ट्रैप में पड़ हो चुके हैं घायल

बता दें कि भाकपा माओवादी इन दिनों कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के बूबी ट्रैप लगाये हुए हैं. इसमें कुछ बूबी ट्रैप में आइईडी लगा रखे हैं तो कुछ स्थानों पर गड्ढा खोद उसके अंदर लोहे का नुकिला सरिया डालकर उपर से ढक दिया गया हैं. ऐसे गड्ढों में पैर पड़ने से ग्रामीण निरंतर घायल हो रहे है. इससे पहले भी कई ग्रामीण बूबी ट्रैप की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं. यह नक्सलियों द्वारा नया इजात किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही