Search

 
 
 

Kiriburu :  गुवा खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

 
  • सीजीएम के नाम भेजा पत्र, बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की गुवा खदान से प्रभावित सारंडा के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने गुवा खदान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजाबेड़ा के मुंडा जामदेव चाम्पिया, जोजोगुटु मुंडा कानुराम देवगम, काशिया-पेचा मुंडा सिंगा सुरीन, बाईहातु मुंडा चिंतामणि चाम्पिया, तितलीघाट मुंडा, मनचुड़िया सिधु के संयुक्त नेतृत्व में सभी गांवों के ग्रामीणों की मंगलवार को संयुक्त बैठक हुई. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-satish-bjym-and-sanjay-become-st-morcha-in-charge/">Adityapur

: सतीश भाजयुमो व संजय बने एसटी मोर्चा प्रभारी
बैठक के बाद सभी गांवों के मुंडाओं ने गुवा के सीजीएम के नाम अलग-अलग मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि प्रतिवर्ष सेल की गुवा खदान से बह कर आने वाली लौह चूर्ण एवं मिट्टी की वजह से पूरी तरह बंजर हो चुकी है, जिस पर खेती संभव नहीं है. यह खेत हम ग्रामीणों के जीने का आधार था. अब हमारे पास रोजगार और जीविकोपार्जन की कोई सुविधा नहीं हैं. इसके अलावा खदान से वायु एवं जल प्रदूषण की वजह से तमाम प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है. बेरोजगारी की वजह से युवाओं का पलायन निरंतर जारी है. इसे भी पढ़ें :  सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माही

के बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
जो युवक गांव में हैं वे वनोत्पाद व जंगल पर पूरी तरह निर्भर हैं. बंजर हो चुकी कृषि भूमि के एवज में ग्रामीणों को उचित मुआवजा एवं शिक्षित बरोजगारों को गुवा खदान में सम्मान जनक नौकरी अथवा रोजगार अविलंब उपलब्ध कराया जाए. ऐसा नहीं करने पर ग्रामीण गुवा प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी. इसे भी पढ़ें :  सोनिया">https://lagatar.in/sonia-emphasizes-on-use-of-khadi-for-tricolor-criticizes-modi-government/">सोनिया

गांधी ने तिरंगे के लिए खादी के इस्तेमाल पर जोर दिया, मोदी सरकार की आलोचना की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही