Search

 
 
 

किरीबुरु : काशिया-पेचा पीसीसी सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता से ग्रामीण नाराज

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के घाटकुड़ी स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क से काशिया-पेचा गांव की तरफ जाने वाली रोड का निर्माण में घटिया गुणवत्ता से ग्रामीण नाराज हैं. ग्रामीण इस घटिया सड़क निर्माण कार्य रोकने व मामले की जांच कराने की मांग करने की तैयारी में हैं. ग्रामीणों ने इसमें भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इस संबंध में गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काशिया-पेचा गांव समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है. आज तक यह सड़क कभी पक्की नहीं बनाई गई थी. कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीण आने-जाने को मजबूर थे. पिछले दिनों ही काशिया-पेचा गांव में मरीजों का इलाज करने जा रही मेडिकल टीम का वाहन इस रास्ते में फंस गई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-niral-purti-distributed-spawn-and-fish-nets/">चाईबासा

: विधायक निरल पूर्ति ने बांटा स्पॉन और मत्स्य जाल
जब इस सड़क के निर्माण की घोषणा हुई तो ग्रामीणों में हर्ष था, लेकिन ठेकेदार ने जब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया, लेकिन यह सड़क भी सारंडा की अन्य सड़कों की तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. इस पीसीसी सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा प्राक्कल के विपरीत व काफी कम मोटाई में किया जा रहा है. दलदल व पानी भरे कच्ची सड़क पर जंगल का पत्थर आदि डालकर उसके ऊपर पतली ढलाई की जा रही है. सीमेंट, गिट्टी और बालू का मिश्रण भी प्राक्कलन के काफी विपरीत है. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इस सड़क में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. चाहे यह सड़क बने अथवा नहीं बने. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही