Search

 
 
 

किरीबुरू : घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीण नाराज, डीसी से करेंगे जांच की मांग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दूधबिला स्कूल चौक से बेतेरकिया, सुखिरपाड़ा होते हुए बहादा चौक तक बनने वाली पीसीसी सड़क दो साल से अधूरा पड़ा है. जगह-जगह मिट्टी-मुरुम डालकर काम को अधूरा छोड़ दिया गया है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए है. ऐसे सड़क मार्ग से पैदल व दोपहिया वाहनों से चलना मुश्किल हो गया है. सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू गौड़ ने बताया कि सड़क का निर्माण करने वाला ठेकेदार उपेन्द्र शर्मा काम को अधूरा छोड़कर 2 साल से गायब है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-campaign-to-remove-encroachment-from-railway-land-started/">चाकुलिया

: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू
कई बार शिकायत के बावजूद भी इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. खराब सड़क के खिलाफ ग्रामीण सड़क की गुणवत्ता की जांच, कार्य में प्रगति लाने व दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से करेंगे. मौके पर ग्रामीण मुण्डा श्याम पूर्ति, दुधबिला पंचायत के मुखिया मुरमई पूर्ति, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पु गौड़, मिलु पूर्ति, आलेख गौड़, किरानी गौड़ , जीतेन्द्र कोड़ा, सुशील गौड़, जर्मन पुरती, चन्द्रमोहन पूर्ति, मोनू पोलाई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-campaign-to-remove-encroachment-from-railway-land-started/">चाकुलिया

: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही