Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : छोटानागरा से जमशेदपुर के लिए बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सारंडा के छोटानागरा से चाईबासा होते हुये जमशेदपुर तक पहली बार यात्री बस सेवा शुरू होने से छोटानागरा समेत सारंडा के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. मंगलवार को भवानी शंकर नामक इस बस को गांव के मुंडा बिनोद बारिक, पूर्व जिप सदस्य बामिया माझी, सुशेन गोप, बिरंची गोप, अमृता माझी, विभंगी लोम्गा, रमेश गोप आदि ने रवाना किया. यह बस प्रतिदिन छोटानागरा चौक से सुबह 06.30 बजे रवाना होगी. बस बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, चाईबासा होते हुए दोपहर 12.30 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें : गिरावट">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-sensex-fell-by-393-points-selling-in-it-and-banking-stocks/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 393 अंक टूटा, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
जमशेदपुर से पुनः दोपहर 02.30 बजे छोटानागरा के लिये रवाना होगी. इस बस का परिचालन शुरू होने से सारंडा के दर्जनों गांवों के ग्रामीण जिला मुख्यालय चाईबासा और जमशेदपुर से सीधे जुड़ जायेंगे. इससे पूर्व आज तक जमशेदपुर तक के लिये छोटानागरा से सीधी बस सेवा नहीं थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही