Search

 
 
 

किरीबुरु : ग्रामीण मौलिक व बुनियादी सुविधाओं से आज भी वंचित : सुशील बारला

 
  • झामुमो के गढ़ कैदा में आस ने की बैठक
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी समन्वय समिति (आस) के संयोजक सुशील बारला के नेतृत्व में आस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने झामुमो के गढ़ गोईलकेरा स्थित कैदा गांव में बैठक की. इस बैठक में कैदा के अलावे आठ गांव के मुंडा, डकुआ, दिउरी, ग्राम सभा सदस्य, आस कार्यकर्ता व अन्य प्रबुद्ध लोग शामिल हुये. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा को सशक्त बनाना, ग्राम सभा के माध्यम से हीं विकास कार्यों का संचालन, ग्रामीणों का मौलिक अधिकार व बुनियादी सुविधाएं बहाल करना एवं आस संगठन को गांव गांव में मजबूत करना है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-give-vote-to-dictatorial-forces-for-the-rights-of-jharkhand-kalpana/">गिरिडीह

: झारखंड के हक के लिए तानाशाही ताकतों को दें वोट की चोट- कल्पना
इस संबंध में सुशील बारला ने बताया कि यह बैठक गोईलकेरा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों की समस्याओं, ग्रामीणों को उनका मौलिक अधिकार दिलाने व बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर संघर्ष के जरीये उतारने, ग्राम सभा को सशक्त बनाते हुये तमाम विकास कार्य ग्राम सभा के माध्यम से संचालित कराने एवं आस संगठन को गांव गांव में मजबूत करने आदि को लेकर आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आज भी विकास के मामले में काफी पीछे है. जिस वजह से इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. कोई भी जनप्रतिनिधि कभी भी इन गांवों के विकास के प्रति गंभीर नहीं दिखे. आगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही