Search

 
 
 

किरीबुरु : कोचड़ा गांव के अंदर हब्बा-डब्बा खेल से ग्रामीण परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर एवं हाटगम्हरिया सीमान्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोचड़ा गांव में एक दबंग अपने घर और कोचड़ा बाजार में हब्बा-डब्बा व जुआ का खेल कर रहा है. इससे गांव के लोग परेशान हैं. कोचड़ा गांव के लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर लगातार न्यूज को बताया कि उक्त दबंग माफिया अपने आप को तमाम वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों का करीबी बताकर कोचड़ा गांव स्थित अपने घर में हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल का आयोजन करता है. इस जुआ को खेलने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों असामाजिक व अपराधी प्रवृत्ति के लोग नशे की स्थिति में आते हैं. इससे गांव के पढ़ने वाले बच्चों व युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है. गांव की महिलाओं व युवतियों की स्वतंत्रता भी ऐसी गलत गतिविधियों की वजह से प्रभावित हो रही है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-issue-liquor-echoed-in-house-bjp-said-liquor-scam-has-happened-government-said-this-is-factless/">बजट

सत्र: सदन में गूंजा शराब का मुद्दा, भाजपा बोली- हुआ है शराब घोटाला, सरकार ने कहा- तथ्यहीन है ये
गांव का माहौल काफी खराब हो रहा है. पुलिस-प्रशासन गांव में संचालित ऐसे अवैध जुआ का खेल एवं इस खेल का आयोजन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर गांव के बिगड़ते माहौल को ठीक कराने का कार्य करे. कोचड़ा गांव स्थित अपने घर में उक्त माफिया 16 मार्च को भी हब्बा-डब्बा जुआ खेल का आयोजन किया. कोचड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकतर कुम्हार समुदाय के लोग निवास करते है. वे लोग मिट्टी के बर्तन आदि बेचकर अपना व परिवार का गुजारा करते हैं. अगर यह पैसा भी गांव के युवक जुआ में हार जायें तो स्वाभाविक है कि इससे पारिवारिक कलह व मानसिक समस्या उत्पन्न होगी. पुलिस कुछ नहीं कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही