Search

 
 
 

किरीबुरु : सारंडा में ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़ा

 
  • आंध्रप्रदेश के जंगलों से पैदल चलकर सारंडा पहुंचा था
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल स्थित कलैता गांव में युवक की संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीणों ने पकड़ कर घंटों बांधे रखा. बाद में उसे छोड़ दिया गया. युवक ने अपना नाम शुभांदव दास, पिता बिमल दास, ग्राम- कांतिवाली, थाना- सबुआ, डिब्रूगढ़ (असम) बताया. उसने बताया कि उसका भाई दिवानन्दव दास आन्ध्रप्रदेश मं काम करता है. उसे वह काम दिलाने आंध्रप्रदेश ले जा रहा था और रास्ते में छोड़ दिया. उसके बाद हम जंगल में रास्ता भटकते हुये यहां आ गये. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/nitish-trapped-in-a-whirlpool-due-to-modis-decision-had-to-delete-the-old-post-and-thank-the-pm-in-a-new-post/">मोदी

के फैसले से भंवर में फंसे नीतीश, क्यों पोस्ट डिलीट कर पीएम को धन्यवाद देने के लिए करना पड़ा नया पोस
इस युवक ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की थी, जिससे कान में चोटें भी आयी. सारंडा में ही वह कहीं इलाज भी कराया. अब इस युवक को कुछ लोग किरीबुरु से बड़ाजामदा भेजकर वहां से ट्रेन से अन्यत्र भेजने की तैयारी कर रहे हैं. यह युवक आंध्रप्रदेश के जंगल होते सारंडा जंगल कैसे पहुंचा. रास्ते में अनेक शहर व सड़क मिले होंगे, जिससे वह अपने गंतव्य की ओर जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सारंडा जंगल के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही