Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : ग्रामीणों ने 12 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कराने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गंगदा पंचायत का सबसे सुदूरवर्ती गांव काशिया-पेचा में मुंडा सिंगा सुरीन एवं मंगता सुरीन की अध्यक्षता में ग्रामीणों की विशेष बैठक आयोजित की गई. यह बैठक पीडब्ल्यूडी सड़क घाटकुड़ी से काशिया-पेचा, जोजोगुटू होते हुए बाईहातु मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु आयोजित की गई. सड़क की कुल लम्बाई लगभग 12 किलोमीटर बताई गई. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर, झारखंड राज्य का गठन हुये 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है. सड़क नहीं होने से काशिया-पेचा गांव वर्षा में टापू में तब्दील हो जाता है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-an-unknown-woman-identified-in-sindri-family-cremated/">धनबाद

: सिंदरी में अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, परिजनों ने की अंत्येष्टि

उपायुक्त से सड़क निर्माण कराने की करेंगे मांग

[caption id="attachment_737164" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/sadak-nirman-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> काशिया-पेचा गांव की सड़क.[/caption] ग्रामीण सारी सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं. मुंडा सिंगा सुरीन एवं मंगता सुरीन ने कहा कि 23 साल में सरकार ने मात्र एक किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है. एक किलोमीटर सड़क बनने से क्या काशिया-पेचा गांव में पहुंचा जा सकता है. अगर सरकार को हमारे गांव की चिंता है तो घाटकुड़ी से बाईहातु तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी व जर्जर सड़क का निर्माण पूरे गुणवता के साथ कराये. तभी हम ग्रामीणों की समस्या का समाधान होगा. ग्रामीणों ने निर्णय लिया की इस मामले को लेकर वह उपायुक्त को पत्र लिखेंगे और सड़क निर्माण कराने का आग्रह करेंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-minister-hemant-soren-will-participate-in-guva-martyrs-day-celebrations/">चाईबासा

: गुवा शहीद दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ये थे उपस्थित

बैठक में झारखंड कामगार यूनियन के अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा, चरण सुरीन, गंगाराम सुरीन, मानकी खंडाईत, राउतु कायम, बुधराम सुरीन, डुगुड सुरीन, ननिका सुरीन आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-receives-cii-she-excellence-award/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील माइनिंग को मिला सीआईआई एसएचई उत्कृष्टता पुरस्कार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही