Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासी समन्वय समिति (आस) एवं ग्राम सभा समन्वय संघ के बैनर तले संयोजक सुशील बारला के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. इस दौरान एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. इस संबंध में सुशील बारला ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को प्रखंड मुख्यालय गुदड़ी में ही संचालित करना. गुदड़ी प्रखंड की सेविका-सहायिका एवं सहियाओं का प्रशासनिक कार्य प्रखंड मुख्यालय गुदड़ी से ही संचालित करना. प्लस-टू उच्च विद्यालय गुदड़ी एवं प्लस-टू उच्च विद्यालय, सेरेंगदा के सभी स्वीकृत पदों में शिक्षकों को यथा शीघ्र पदस्थापित करना सहित अन्य कई मांगें शामिल है. इस दौरान शान्तिएल कान्डायबुरु, पौलुस बरजो, नरेन्द्र डेकेका, बलदेव जाते, मनोहर लोम्गा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-former-mla-reached-mudhakati-in-the-fifth-stage-of-suggestion-tour/">गुड़ाबांदा

: सुझाव यात्रा के पांचवें पड़ाव में मुढ़ाकाटी पंहुचे पूर्व विधायक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही