Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : चिड़िया खदान से स्क्रैप चोरी की योजना को ग्रामीणों ने किया विफल

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की चिड़िया लौह अयस्क खदान के 12 नम्बर खदान स्थित क्रेशर मशीन को 4-5 जून की मध्य रात्रि गैस कटर से चोरों द्वारा काटने की कोशिश की गई. इसकी जानकारी मिलने पर मारंगपोंगा क्षेत्र के ग्रामीणों ने चोरों के एक कार और बोलेरो वाहन का हवा खोल चोरी की योजना को विफल कर दिया. घटना की सूचना के बाद चिड़िया ओपी पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना होकर उक्त वाहनों की तलाश में लगी है. ग्रामीण सूत्रों ने बताया की चोरी की इस घटना में मारंगपोंगा गांव का एक युवक एवं गुवा का स्क्रैप माफिया शामिल था. चोर अपने साथ कई बडे़ गैस सिलेंडर, गैस कटर पाइप आदि ले गये थे. [caption id="attachment_658612" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CHORI-KIRIBURU-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पकड़ा गया वाहन.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-dies-in-telco-maternal-side-alleges-murder/">जमशेदपुर

: टेल्को में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

स्क्रैप माफिया घटना को दे रहे अंजाम 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CHORI-KIRIBURU-4-300x147.jpg"

alt="" width="300" height="147" /> उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह से सेल की चिड़िया, गुवा, किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु समेप विभिन्न थाना क्षेत्रों से स्क्रैप चोरी की घटना में भारी वृद्धि हुई है. चोर खुलेआम स्क्रैप की चोरी ग्रामीणों के सहयोग से करा रहे हैं एवं वाहनों पर स्क्रैप लाद आसानी से निकल जा रहे हैं. चोरी का सुरक्षित जोन काशिया-पेचा, मारंगपोंगा, जोजोगुटू, कुमडीह आदि गांव क्षेत्र के जंगल व रास्ते है. इन्हीं जंगलों में वह खदानों से स्क्रैप चोरी कर भंडारण करते हैं एवं वाहन से उठा आसानी से ले जा रहे हैं. चोरों को पुलिस का थोड़ा भी भय नहीं है. सबसे ज्यादा स्क्रैप की चोरी छोटानागरा, गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी एवं चिड़िया क्षेत्र से हो रही है. सेल की खदान प्रबंधन भी प्रायः चोरी के मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराती है जिससे चोरों का मनोबल बढ़ रहा है. गुवा, बड़ाजामदा एवं नोवामुंडी के स्क्रैप माफिया निरंतर इस घटना को अंजाम दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-dies-in-telco-maternal-side-alleges-murder/">जमशेदपुर

: टेल्को में महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही