Search

किरीबुरु : मेसर्स श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के विस्तारीकरण को ग्रामीणों ने दी सशर्त स्वीकृति

  • एसडीओ की अध्यक्षता में की गई जनसुनवाई
Kiriburu (Shailesh Singh)मेसर्स श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड का विस्तारीकरण करने की योजना है. इसके लिए गांवगुटू में पर्यावरणीय लोक जनसुनवाई हुई. इसमें ग्रामीणों ने कंपनी की विस्तारीकरण योजना को सशर्त मंजूरी दे दी. इस कंपनी में वर्तमान में 1,20,000 टन प्रति वर्ष स्पंज आयरन उत्पादन क्षमता के साथ 16,200 टन प्रति वर्ष सिलिको मैगनीज के उत्पादन के लिये 1×9 एमवीए सबमर्ज्ड आर्क फार्नेस और कैप्टिव पावर प्लांट 12 मेगावाट की स्थापना की योजना है. यह लोक सुनवाई एसडीओ मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में हुई. सुनवाई में झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की वैज्ञानिक अंकिता मिश्रा, क्षेत्रीय पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार भी मौजूद थे. सबसे पहले कंपनी के इकाई प्रतिनिधि अमन वर्मा ने कंपनी की प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cm-hemant-soren-will-appear-before-ed-for-questioning-on-january-31/">रांची:

CM हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए होंगे उपस्थित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-JanSunvai-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी प्रबंधन इस प्लांट से होने वाली प्रदूषण को रोकने के लिए बेहतर प्रयास करे. प्रभावित गांवों के ग्रामीण बेरोजगारों को कंपनी में स्थायी नौकरी के साथ-साथ अन्य रोजगार की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, गुणवता युक्त तकनीकी व उच्च शिक्षा, कृषि का बेहतर सुविधा, एम्बुलेंस, कंपनी गेट के सामने से गुजरने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क का पक्कीकरण, जल जमाव से मुक्ति, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास हेतु कार्य करने आदि की मांग की. इसे भी पढ़ें : परीक्षा">https://lagatar.in/pm-modi-gave-advice-students-should-compete-with-themselves-not-with-others-said-on-pariksha-pe-charcha/">परीक्षा

पे चर्चा में पीएम मोदी ने दी सलाह, छात्र खुद से प्रतिस्पर्धा करें, दूसरों से नहीं…
कंपनी प्रबंधन को जिसने भी जमीन प्रारम्भ में दिया है उन परिवारों को स्थायी नौकरी व तमाम प्रकार के लाभ दिये जायें. ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कंपनी अब तक बेहतर कार्य की है, आगे और बेहतर करने की उम्मीद करते हैं. कंपनी घटते भूमिगत जल स्रोत की समस्या को दूर करे, स्कूल-कॉलेज जाने हेतु छात्र-छात्राओं के लिए वाहन की व्यवस्था करे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-munishree-praman-sagar-ji-left-for-jashpur/">रांची:

जशपुर के लिए विहार कर गये मुनिश्री प्रमाण सागर जी
एसडीओ मुकेश मछुवा ने कहा कि ग्रामीणों की तरफ से अच्छा प्रस्ताव कंपनी के पास आया है. हमें उम्मीद है कि कंपनी ग्रामीणों की मांग को पूरा करेगी. किसी ने भी कंपनी के विरोध में कुछ नहीं कहा. कंपनी से लोगों को काफी उम्मीद है. कंपनी लोगों की उम्मीद व विश्वास पर खरा उतरे, ताकि बाद में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-sdo-and-municipal-commissioner-appeared-physically-in-high-court-court-said-give-a-fine-one-lakh-applicant/">हाईकोर्ट

में सशरीर हाजिर हुए हजारीबाग DC, SDO व नगर आयुक्त, कोर्ट ने कहा- प्रार्थी को दें एक लाख जुर्माना
कंपनी के एमडी केके कनोडिया ने जनता के सवालों का जबाब देते हुये कहा कि प्लांट से निकलने वाला गैस और चारकोल पावर प्लांट में जायेगा, जिससे प्रदूषण का स्तर काफी कम हो जायेगा. प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष तकनीक का उपकरण भी लगाया जायेगा, जिससे प्रदूषण कम होंगे. कंपनी में 242 श्रमिक हैं. इसमें लोकल 160 ग्रामीण व पूरे झारखंड के 172 लोग हैं. हम एक सप्ताह में एम्बुलेंस देंगे, लेकिन आप ग्रामीण उसके संचालन हेतु समिति बनाकर दें. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-sdo-and-municipal-commissioner-appeared-physically-in-high-court-court-said-give-a-fine-one-lakh-applicant/">हाईकोर्ट

में सशरीर हाजिर हुए हजारीबाग DC, SDO व नगर आयुक्त, कोर्ट ने कहा- प्रार्थी को दें एक लाख जुर्माना
उन्होंने कहा कि समिति ही संचालन करेगी. हमें किसी भी ग्रामीण ने 3 अथवा 6 एकड़ जमीन नहीं दी है. इस प्रोजेक्ट में किसी ग्रामीण की जमीन हम नहीं ले रहे हैं. जल जमाव को खत्म करने हेतु हमने दो नाला बनाया है. अगर कहीं जलजमाव या डम्प है तो उस समस्या को दूर करेंगे. चैनसुख मोटर से देवी स्थान तक सड़क सरकार बनाने की बात कही है. राजाबांधा के तालाब का निर्माण एक सप्ताह के अंदर प्रारम्भ कराया जायेगा. कंपनी के अंदर मात्र 3 डीप बोरिंग है. सरकार को हम पानी के लिये 3 वर्षों से पैसा दे रहे हैं, लेकिन अभी तक पानी हमें नहीं मिला, लेकिन जल्द मिलने की संभावना है. अगर इएसपी मशीन प्लांट में नहीं चल रहा है, तो उसकी जानकारी हमें तुरंत दें. हम विभागीय पदाधिकारी को तुरंत निलम्बित करेंगे. 12 स्मार्ट क्लास अलग-अलग स्कूलों व कॉलेज में दिये हैं. स्कूल में जरुरत होगी तो उसे भी हम देंगे. बिजली हम देंगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranch-there-was-a-stir-in-bureaucracy-with-political-earthquake-chief-secretary-called-an-emergency-meeting/">रांची

: सियासी भूचाल के साथ ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप, मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक
उन्होंने कहा कि स्कूल बस सर्वे कराकर देने की कोशिश करेंगे. 2004 में हमारा एक अकेला प्लांट लगा. पड़ोसी राज्य में 4 प्लांट से आज लगभग 30 प्लांट लग गये. ऐसा प्रयास करने के लिए झारखण्ड सरकार व प्रशासन को सोचना होगा, क्योंकि झारखण्ड के इस क्षेत्र में लौह अयस्क का अकूत भंडार है. अगर यहां और प्लांट लगेगा तो बेरोजगारी दूर होगी और क्षेत्र का विकास होगा. एक प्लांट होने की वजह से हमारे ऊपर सभी प्रकार का लोड बढ़ा रहता है. सभी स्कूलों में शौचालय निर्माण कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cbi-investigation-should-be-done-in-jssc-exam-paper-leak-case-ganesh-mahali/">आदित्यपुर

: जेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में हो सीबीआई जांच : गणेश महाली
उन्होंने कहा कि हमारा प्लांट काफी छोटा है. सेल, टाटा स्टील जैसी बड़ी संस्थानों जैसी सुविधा हमारे लिये देना संभव नहीं हो पायेगा. इस दौरान प्लांट के प्रबंधक सुरेश डोलिया, सीएसआर पदाधिकारी अजीत श्रीवास्तव, प्रमुख पूनम गिलुवा, मुंडा दिगम्बर चातोम्बा, मानकी मुकेश बोबोंगा, पूर्व जिप सदस्य शंभू हाजरा, मुखिया प्यारवती देवगम, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, पूर्व मुखिया राजा तिर्की, पूर्व उप प्रमुख अशोक दास, संजीव राय, सुजीत चातोम्बा आदि सैकड़ों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp