Search

 
 
 

किरीबुरू : सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी

 
Kiriburu (Shailesh Singh): सारंडा के उसरुईया गांव में बुधवार को ओडे़या देवगम की अध्यक्षता ग्रामीणों की विशेष बैठक आयोजित हुई. यह बैठक छोटानागरा से उसरुईया एवं उसरूईया से थोलकोबाद सड़क निर्माण को लेकर की गई. बैठक में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि आस संयोजक सुशील बारला ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद सारंडा की इस लाइफ लाइन सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है. यह सड़क गुणवतापूर्ण बने और मजदूरों को न्युनतम मजदूरी 364 रुपये मिले यह जिम्मेवारी स्थानीय ग्राम-सभा की है. उन्होंने कहा कि संवेदक का कर्तव्य है कि सड़क को गुणवतापूर्ण बनाए और मजदूरों को न्युनतम मजदूरी का भुगतान करें. इस मामले में किसी तरह की कोताही ना हो, इसके लिए एक निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा. बैठक को कुलायबुरू एवं उसरूईया मुंडा के प्रधान होनहागा, राजेन देवगम, ओडे़या देवगम ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-food-commission-team-communicated-with-the-chief-gave-information-about-rights/">आदित्यपुर

: खाद्य आयोग की टीम ने मुखिया से किया संवाद, अधिकारों की दी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही