Search

 
 
 

किरीबुरू : मौसमी बीमारी की चपेट में आकर रोजाना बीमार हो रहे गंगदा पंचायत के ग्रामीण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने एवं बुखार से दुईया गांव निवासी कृष्णा चेरवा की दो वर्षीय बच्ची की मौत से संबंधित खबर "लगातार न्यूज" में प्रकाशित होने के बाद मनोहरपुर सीएचसी की टीम डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में दुईया एंव गंगदा गांव पहुंची. इस दौरान अलग-अलग चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई. डॉ अनिल कुमार ने बताया कि गंगदा में 56 मरीजों, दुईया गांव में 40 मरीजों कि जांच कर दवाई दी दी गई है. वहीं, 40 लोगों को कोविड का वैक्सीन दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-painting-competition-will-be-organized-by-the-transport-department-on-gandhi-jayanti/">चाईबासा

: परिवहन विभाग की ओर से गांधी जयंती पर पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

एम्बुलेंस के अभाव में बीमार बच्चे नहीं पहुंच पाए अस्पताल

इधर, दुईया गांव के चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार पाये गये. इनकी गंभीर स्थिति को देखने हुये चारों बच्चों का बेहतर इलाज हेतु मनोहरपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया है. हालांकि चिकित्सकों की टीम के पास एम्बुलेंस नहीं होने की वजह से गंभीर बच्चों को समाचार लिखे जाने तक मनोहरपुर सीएचसी नहीं ले जाया जा सका था. डॉ अनिल कुमार ने ग्रामीणों को कहा कि 108 नम्बर पर सम्पर्क कर एम्बुलेंस मंगायें. दूसरी तरफ गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल ने बताया की जब गंगदा पंचायत के चार बच्चों की स्थिति अत्यंत गंभीर है तो स्वास्थ्य विभाग को चाहिए था की वह एम्बुलेंस भेजकर बच्चों को मनोहरपुर अस्पताल में भर्ती कर उसका बेहतर इलाज कराये. उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही