Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : दोदारी जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिल रहा गंगदा पंचायत के ग्रामीणों को

Kiriburu (Shailesh Singh) : गंगदा पंचायत के अधिकांश गांवों के ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना का लाभ लेने से वंचित हैं. गंगदा पंचायत के दोदारी गांव में बने जल मीनार से पंचायत के सभी 14 गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. हर घर नल पहुंचाने की सरकारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. जलमीनार का संचालन व देखरेख करने वाला ठेकेदार पिछले 9 माह से नहीं दिखा है. तीन प्राईवेट मजदूरों के हवाले पेयजल आपूर्ति का जिम्मा है लेकिन इन मजदूरों को भी सही से वेतन नहीं दिया जा रहा है. विभिन्न गांवों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है. लेकिन कई जगह पर पाइप खुला छोड़ दिया गया है. जिससे सप्लाई के दौरान पानी बह जा रहा है और विभिन्न गांवों तक नहीं पहुंच पा रहा है. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/rims-canceled-the-admission-of-lohardaga-student-and-took-nomination-of-bihar-student-the-matter-reached-the-high-court/">रिम्स

ने लोहरदगा के छात्र का एडमिशन रद्द कर बिहार के स्टूडेंट का लिया नामांकन, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

जहां-तहां पाइप फटने से गांवों में नहीं पहुंच पा रहा पानी

[caption id="attachment_522530" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/pani-barbad-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दुईया गांव में फटे पाइप से बर्बाद होता पानी[/caption] गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल, मंगल कुम्हार ने बताया कि हमारे पंचायत में यह योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है. पंचायत के 14 गांवों के तमाम घरों में नल से पानी पहुंचाना था लेकिन किसी घर में पानी नहीं पहुंचा सिर्फ गांवों में पाइप लाइन पहुंचाया गया है. वहा भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि जहां- तहां पाइप फटा है. इससे पूरा पानी बह जा रहा है. उल्लेखनीय है कि दोदारी गांव स्थित जलमीनार अथवा पेयजल आपूर्ति योजना से गंगदा पंचायत के गंगदा, दुईया, सलाई, घाटकुड़ी, टिमरा, राडुवा, मम्मार, हिनुआ, कासिया-पेचा, सोदा, चुर्गी, दोदारी, रोवाम, कुम्बिया अर्थात चौदह गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलना है. गंगदा पंचायत की कुल आबादी- 6258, योजना की प्राक्लित राशी- 1437.78 लाख रुपये, जल शोध संयंत्र की क्षमता- 1.20 एमएलडी, इस योजना में दो जलमीनार है जिसमें 1.80 लाख लीटर क्षमता का दोदारी एंव 1.15 लाख लीटर क्षमता का काशिया-पेचा में बना है, पानी पाइप की कुल लम्बाई- 56 किलोमीटर लगभग, योजना का श्रोत- कोयना नदी जिसके इंटेक वेल में 20 एचपी का मोटर लगाया गया है. इसी से सभी गांवों के सभी घरों में पानी कनेक्शन देना था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-driver-injured-in-an-accident-at-baghe-jamshed-roundabout-is-in-critical-condition-even-after-4-days/">जमशेदपुर

: बागे जमशेद गोलचक्कर पर हादसे में घायल बाइक चालक की 4 दिनों बाद भी हालत गंभीर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही