Search

 
 
 

किरीबुरू : अधूरे जलमीनार के विरोध में मारंगपोंगा व दिकुपोंगा के ग्रामीणों ने की बैठक

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत दीधा पंचायत के मारंगपोंगा एवं दिकूपोंगा में डीएमएफटी मद से अद्धनिर्मित जलमीनार को लेकर ग्राम प्रधान गुरदीप बहंदा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक की गई. बैठक में बतौर अतिथि आस संयोजक सुशील बारला ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए डीएमएफटी मद से जलमीनार का निर्माण कर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पहुंचाने की सरकार की योजना ठेकेदार की मनमानी के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. [caption id="attachment_640448" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Kiriburu-Gramin-1.jpg"

alt="" width="600" height="776" /> वर्षों से अधूरा पड़ा जल मीनार.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jmm-submits-claim-to-contest-from-singhbhum-lok-sabha-seat/">चाईबासा

: झामुमो ने पेश की सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी

जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार कभी बर्दास्त नहीं करेगी आस

जन कल्याणकारी योजनाओं पर इस तरह का भ्रष्टाचार को आस कभी बर्दास्त नहीं करेगी. सारंडा में इस तरह के अपूर्ण योजनाओं का उच्च स्तरीय जांच एवं न्यूनतम मजदूरी को लेकर 29 मई को प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से झारखंड सरकार के सचिव, उपायुक्त एवं कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक को मदन सोय, रामी सोय, सुखनाथ बहंदा, निरंजन बहंदा, बुधराम सुरीन, जोटो बहंदी ने भी सम्बोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही