Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सारंडा के ग्रामीण अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं, जंगल को आग से बचाएं - सुबीर कुमार मंडल

Kiriburu (Shailesh Singh) : सीआरपीएफ की एफ 26 बटालियन के सहायक कमांडर सुबीर कुमार मंडल के नेतृत्व में मिशन लाइफ के तहत लाइफ स्टाइल के लिए पर्यावरण की कड़ी में नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल के ग्राम जम्बाईबरू में ग्रामवासियों के साथ मिल कर पर्यावरण बचाव के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इसके तहत पौधरोपण किया गया एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया. सुबीर कुमार मंडल ने ग्रामीणों को पेड़ मानव जीवन के लिए कितना उपयोगी व महत्वपूर्ण है उसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-shopkeepers-of-the-district-protest-in-front-of-dc-office-in-support-of-eight-point-demands/">जमशेदपुर

: आठ सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के पीडीएस दुकानदारों ने डीसी ऑफिस के समक्ष दिया धरना

किसी भी परिस्थिति में नहीं काटें हरे पेड़-पौधे

[caption id="attachment_658737" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Plantation-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जवानों को शपथ दिलाते सुबीर मंडल.[/caption] उन्होंने हरे पेड़-पौधों को किसी भी परिस्थिति में नहीं काटने की अपील की. सारंडा जंगल में ग्रामीणों के उपयोग हेतु प्रत्येक वर्ष आंधी, तूफान में भारी पैमाने पर पेड़ गिरते एवं सुखते हैं. ये पेड़-पौधे को जलावन के लिए ग्रामीण इस्तेमाल करें तो जंगल को विशेष नुकसान नहीं होगा. लेकिन हरे-भरे पेड़-पौधे को काटा जाए एवं जंगल में आग लगाया जाए तो जंगल व पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा. पर्यावरण के साथ छेड़-छाड़ से सबसे ज्यादा नुकसान मानव जाती को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से सामना कर उठाना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही