Search

 
 
 

किरीबुरू : बकरी चोरों से सारंडा के ग्रामीण परेशान, चोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी में ग्रामीण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गांवों से इन दिनों बकरियों की खूब चोरी हो रही है. बकरी चोरों से यहां के ग्रामीण अच्छे खासे परेशान हैं. गंगदा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के भीतर कई बकरियों व खस्सी की चोरी हो चुकी है. रोवाम निवासी बिरंची गोप और अजीत गोप की एक-एक, दुईया गांव निवासी देवेन चेरवा का चार, बियूबेड़ा निवासी गोपाल कोड़ा की तीन, घाटकुड़ी गांव निवासी गोमारी चाम्पिया की दो खस्सी अथवा बकरी को अज्ञात चोर बोलेरो वाहन से उठाकर ले गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-education-department-prepared-the-transfer-list-of-teachers/">जमशेदपुर

: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची 

बकरियों को वाहन में लोड कर हो जा रहे फरार

यह चोर दिन अथवा शाम में बोलेरो से आते हैं. ग्रामीण इन्हें आम यात्री समझकर इन पर शक नहीं करते. यह लोग मुख्य सड़क पर गुजरने के दौरान सड़क पर बैठी बकरियों को देख मौका की तलाश में लग जाते हैं. जब कोई ग्रामीण बकरी के आसपास नहीं होता तो यह अचानक वाहन लेकर बकरी के पास पहुंचते हैं और उन्हें हरे पत्ते ​दिखाकर उसे पकड़कर बोलेरो में लोड कर फरार हो जाते हैं. बकरी चोरी की शिकायत भी ग्रामीण पुलिस को नहीं करते हैं. इस कारण चोरों का मनोबल भी निरंतर बढा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-education-department-prepared-the-transfer-list-of-teachers/">जमशेदपुर

: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची 

पुलिस से इस पर अंकुश लगाने की मांग

रोवाम निवासी रामौ सिद्धू एंव घाटकुड़ी निवासी भोंज चाम्पिया ने बताया कि ये चोर बकरी चोरी कर संभवतः नुईया से लिपूंगा गांव होते हुए अन्यत्र फरार हो जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि लागातार बकरी चोरी होने से उनका पूरा परिवार प्रभावित हो रहा है. ऐसे बकरी चोर अगर हाथ लग जाये तो अब स्थानीय लोग अपने स्तर से उन्हें सबक सिखाने को बाध्य होंगे. उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्यवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है उनकी रोजी-रोटी बकरीपालन पर ही निर्भर है, ऐसे में बकरी चाेरी होने से उनकी आ​र्थिक ​स्थिति खराब हो जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही