Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गांवों से इन दिनों बकरियों की खूब चोरी हो रही है. बकरी चोरों से यहां के ग्रामीण अच्छे खासे परेशान हैं. गंगदा पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के भीतर कई बकरियों व खस्सी की चोरी हो चुकी है. रोवाम निवासी बिरंची गोप और अजीत गोप की एक-एक, दुईया गांव निवासी देवेन चेरवा का चार, बियूबेड़ा निवासी गोपाल कोड़ा की तीन, घाटकुड़ी गांव निवासी गोमारी चाम्पिया की दो खस्सी अथवा बकरी को अज्ञात चोर बोलेरो वाहन से उठाकर ले गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-education-department-prepared-the-transfer-list-of-teachers/">जमशेदपुर
: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची
: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची
: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची
बकरियों को वाहन में लोड कर हो जा रहे फरार
यह चोर दिन अथवा शाम में बोलेरो से आते हैं. ग्रामीण इन्हें आम यात्री समझकर इन पर शक नहीं करते. यह लोग मुख्य सड़क पर गुजरने के दौरान सड़क पर बैठी बकरियों को देख मौका की तलाश में लग जाते हैं. जब कोई ग्रामीण बकरी के आसपास नहीं होता तो यह अचानक वाहन लेकर बकरी के पास पहुंचते हैं और उन्हें हरे पत्ते दिखाकर उसे पकड़कर बोलेरो में लोड कर फरार हो जाते हैं. बकरी चोरी की शिकायत भी ग्रामीण पुलिस को नहीं करते हैं. इस कारण चोरों का मनोबल भी निरंतर बढा हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-education-department-prepared-the-transfer-list-of-teachers/">जमशेदपुर: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची
Leave a Comment