Search

किरीबुरू : सारंडा में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में ग्रामीण

Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत के बहदा गांव में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया. बैठक में गांव के विकास को लेकर चर्चा हुई. इसमें मौजूद पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ही गांव का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है. लेकिन सरकारी व्यवस्था इसके प्रति गंभीर नहीं है, इसलिए हमें स्वंय पहल करनी होगी. चरमराई व्यवस्था को भी ग्राम सभा से ही ठीक किया जा सकता है. आस संस्था के संयोजक सुशील बारला ने कहा कि सारंडा में शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है. सरकारी योजनाओं में न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-man-commits-suicide-by-hanging-in-family-dispute/">जमशेदपुर

: पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की घोषणा

कल्याणकारी योजनाओं को लूट का जरिया बनाया गया है. 2013 से सारंडा वासियों को आवास योजनाओं से वंचित किया जा रहा है. इन सभी मामलों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं. इसलिए अब ग्राभ सभाओं को मजबूत बनाकर अपने मौलिक अधिकारों को पाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करना होगा. स्वंय सहायता समूह की बिमला देवी ने कहा कि गांव के विकास में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है. बैठक में बाहदा को सीएसआर गांव में जोड़ने, प्लस-टू उच्च विद्यालय छोटानागरा में शिक्षकों को पदस्थापित करने, सरकारी योजनाओं में न्युनतम मजदूरी-346 रुपये सुनिश्चित करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे. सभा का संचालन कामेश्वर मांझी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुंडा रोया सिदू ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp