Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रखंड मुख्यालय गुदड़ी में "आस" संस्था एवं ग्राम-सभा समन्वय मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन के बाद "आस" संयोजक सुशील बारला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. इसके जरिए गुदड़ी में राष्टीयकृत बैंक, अस्पताल, महाविद्यालय, राशन गोदाम की तात्काल स्थापना, प्रत्येक पंचायत में दूरसंचार की व्यवस्था करना, गुदड़ी से रानियां तक सड़क निर्माण, सरकारी योजनाओं में कार्य आरम्भ होने के पूर्व योजना बोर्ड लगाए जाने, मजदूरों को अकुशल-337.46 और कुशल-464.95 रुपये न्युनतम मजदूरी सुनिश्चित करने, स्कूलों में शिक्षकों की बहाली और खराब पड़े चापानल की तत्काल मरम्मत करने की मांग शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-worship-bajrangbali-on-hanuman-jayanti/">चाईबासा
: हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की बजरंगबली की पूजा अर्चना
: हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने की बजरंगबली की पूजा अर्चना