Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : शिविर में ग्रामीण पहुंचे लेकिन अंचलाधिकारी, बीडीओ, मुखिया के नहीं पहुंचने से मंच रहा खाली

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सोमवार को जिला प्रशासन ने नोवामुंडी प्रखंड अन्तर्गत मेघाहातुबुरु दक्षिण पंचायत के मेघाहातुबुरु स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित की. शिविर में अंचलाधिकारी, बीडीओ, मुखिया आदि उच्च अधिकारियों के नहीं आने की वजह से मंच खाली रहा. इससे ग्रामीणों में निराशा देखी गई. शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु आवेदन लिए गए. [caption id="attachment_205637" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/MEGHAHATUBURU-PANCHAYAT-11-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> शिविर में पहुंचे ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/omicron-spreading-rapidly-in-india-the-number-of-patients-increased-to-153-the-situation-in-maharashtra-is-uncontrollable/">भारत

में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, मरीजों की संख्या हुई 153, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू
इस शिविर में नोवामुंडी प्रखंड के लिपिक अजीमुद्दीन अंसारी, पंसस अनीता पूर्ति, वार्ड सदस्य समशाद आलम, इरशाद अली, पीसी माझी आदि ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया. शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, वैक्सीन व स्वास्थ्य संबंधित समस्या, राजस्व, बैंक लोन माफी, जन्म-मृत्यु, ई-श्रम, कृषि व पशुपालन विभाग, आपूर्ति विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, बिजली विभाग, पंचायती राज, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, सहकारिता, बाल विकास परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए आवेदन लिए गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही