Search

 
 
 

किरीबुरू : ग्रामीणों ने टीएसएलपीएल खदान से माल ढुलाई का कार्य किया ठप

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील (टीएसएलपीएल) की विजय-टू खदान से 23 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे बराईबुरु-टाटीबा के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य ठप कर दिया है. बराईबुरु-टाटीबा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम पूर्ति ने बताया कि उक्त खदान से सबसे ज्यादा प्रभावित उनका गांव हैं. लेकिन कंपनी प्रबंधन उक्त गांव के बेरोजगारों को रोजगार न देकर बाहर के लोगों को रोजगार दे रहा है. इसके अलावा अन्य की समस्याएं व मांगे हैं. उन्होंने बताया कि आज 10 बजे से सामुदायिक भवन में कंपनी प्रबंधन से वार्ता होने की संभावना है. वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-today-power-supply-will-be-disrupted-for-two-hours/">आदित्यपुर

: आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बैठक में खदान प्रबंधन के अधिकारी के शामिल न होने से ग्रामीणों में नाराजगी

विदित हो कि उक्त मांगों व समस्याओं के समाधान व वार्ता हेतु 22 सितंबर को सामुदायिक भवन बराईबुरु में बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन के अधिकारी को वार्ता व समस्या के समाधान हेतु बुलाया गया था. लेकिन वे सहमति देने के बावजूद देर शाम तक बैठक में शामिल नहीं हुए. इससे दोनों गांव के नाराज ग्रामीणों ने आज से समस्या का समाधान नहीं होने तक अनिश्चितकालीन उत्पादन व माल ढुलाई कार्य को ठप रखने का फैसला किया. बैठक में बराईबुरु मुंडा जुनु पूर्ति, टाटीबा मुंडा हाजा हेम्ब्रम, बराईबुरु-टाटीबा ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम पूर्ति, नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मंगल हेम्ब्रम आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jrdcl-starts-process-to-fix-street-lights/">आदित्यपुर

: स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए जेआरडीसीएल ने शुरू की प्रक्रिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही