Search

 
 
 

किरीबुरू : छोटानागरा में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीण परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा पंचायत के गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों की परेशानी का सबसे बड़ा कारण नियमित बिजली के अभाव में बाईहातु जल मीनार से संबंधित मोटर, पंप व फिल्टर प्लांट अधिकतर समय बंद रहना है. इससे पंचायत के सभी 10 गांवों में पेयजल आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही है. छोटानागरा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम और जोजोगुटू गांव के मुंडा कानुराम देवगम ने बताया कि बारिश के मौसम में सारंडा के तमाम प्राकृतिक नदी-नालों का पानी खदानों से बहकर आने वाले लौह चुर्ण की वजह से लाल हो जाता है. इस दूषित लाल पानी के इस्तेमाल से प्रतिवर्ष बारिश के मौसम मं लोग मलेरिया व अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते है. अब तक कई ग्रामीणों व बच्चों की मौत इन बिमारियों से हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-administrator-inspected-sewerage-work-with-officials/">आदित्यपुर

: प्रशासक ने अधिकारियों के साथ किया सीवरेज कार्य का निरीक्षण

नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

इसी बीमारियों को रोकने व ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बाईहातु में पानी फिल्टर प्लांट लगाया गया है, जहां से सभी गांवों में पाइप लाइन से पानी आपूर्ति होती है. लेकिन नियमित बिजली नहीं रहने से डब्ल्यूटीपी ठीक से चल नहीं पा रहा है, जिससे पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है. उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सारंडा के निचले भाग में भारी उमस व गर्मी रहती है. जंगल के विषैले जीव-जन्तु गांवों व लोगों के घरों में आते हैं. सर्पदंश की घटना में वृद्धि होती है. अगर नियमित बिजली रहे तो ऐसी घटनाओं में कमी आएगी. उन्होंने विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही