Search

 
 
 

किरीबुरू : सड़क पर कीचड़ व जलभराव से ग्रामीण परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गंगदा पंचायत अंतर्गत दोदारी गांव में लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क जर्जर व कीचड़ से भरी हुई है. गांव में अल्विना पूर्ति के घर से दोदारी स्कूल होते हुए मडबुरु टोला के चपोरदा तक सड़क का हाल बेहाल है, इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं. बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है. दोपहिया वाहन से पार करने के दौरान कीचड़ भरी इस सड़क पर फिसल कर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-negligence-is-being-done-in-the-examination-in-womens-college-student-union/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में परीक्षा में बरती जा रही है लापरवाही – छात्र संघ

पहल नहीं होने से ग्रामीणों में है नाराजगी

दोदारी गांव निवासी बागी चाम्पिया ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. इस सड़क से होते हुए विभिन्न गांवों के दर्जनों बच्चे रोजाना पैदल ही दोदारी स्कूल पढ़ने आते-जाते हैं. इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है और इनमें बारिश का पानी भर गया है जो काफी परेशानी भरा है. सड़क की स्थिति अत्यन्त दयनीय हो गई है. अनेकों बार संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधि से इस सड़क को बनाने का आग्रह किया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही