Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : गंगदा पंचायत में लगभग 30 घंटों से बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशान

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के गंगदा पंचायत के दुईया, रोवाम, गंगदा, घाटकुड़ी, काशिया-पेचा आदि गांवों में बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे से बिजली गुल है. बिजली नहीं रहने से ग्रामीण गर्मी से बेहाल हैं. गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल ने कहा कि सारंडा के गांवों में उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन विद्युत विभाग उक्त गांवों में बिजली बहाल नहीं कर रही है. ग्रामीण व बच्चे गर्मी से बेहाल व परेशान हैं. गर्मी के कारण लोगों की रातों की नींद भी उड़ गई है. पूरा गांव जंगल व झाड़ से घिरा हुआ है, ऐसे में गर्मी से बचने के लिये घर के बाहर सोना भी जानलेवा साबित हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rs-1700-fine-recovered-from-seven-shopkeepers-for-possessing-banned-plastic/">जमशेदपुर

: प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले सात दुकानदारों से वसूला 1700 रुपये जुर्माना

विभाग नहीं दे रहा ध्यान

गांव में जंगली हाथियों का खतरा हमेशा बना रहता है. वहीं, जमीन पर सोने से सांप बिच्छू काटने का डर रहता है. उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग अविलम्ब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करती है तो सभी ग्रामीण सड़क पर उतर आंदोलन को बाध्य होंगे. मुखिया ने बताया कि पास के गांव दोदारी आदि में बिजली है. लेकिन अन्य स्थानों पर बिजली गुल है. बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. समाचार लिखे जाते तक बिजली की समस्या यथावत् बनी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही