Search

किरीबुरु : बालजोड़ी में संचालित हब्बा-डब्बा खेल से ग्रामीण परेशान

Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र अन्तर्गत बालजोड़ी में हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल बडे़ पैमाने पर संचालित किये जाने से बालजोडी़ व आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. कुछ ग्रामीणों ने बताया की हब्बा-डब्बा जैसे जुआ का खेल का संचालन जगन्नाथपुर और नोवामुंडी के जुआ माफिया द्वारा संचालित कराया जा रहा है. सबसे बडी़ बात यह है कि बालजोडी़ में सप्ताह में 4-5 दिन नियमित रुप से यह जुआ का खेल खुलेआम संचालित किया जा रहा है. जुआ खेलने आसपास व दूर-दराज गांवों के ग्रामीणों के अलावे भारी तादाद में युवा आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कैमूर">https://lagatar.in/big-consignment-of-liquor-caught-in-kaimur-two-truck-drivers-also-arrested-worth-rs-1-25-crore/">कैमूर

में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी, दो ट्रक चालक भी गिरफ्तार, कीमत सवा करोड़
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Habb.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ये ग्रामीण अपना कृषि व वन उत्पादों को बेच जो पैसा प्राप्त होता है वह हब्बा-डब्बा जुआ के खेल में मोटी जीत प्राप्त करने के लालच में हार चले जा रहे हैं. इससे इनकी आर्थिक व मानसिक नुकसान पहुंच रहा है. कई लोग पैसे हारकर परिवार के साथ घरेलू हिंसा कर रहे हैं तथा कुछ लोग चोरी व अन्य छोटे अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं. हब्बा-डब्बा संचालक प्रतिदिन के खेल में बालजोडी़ जैसे क्षेत्र से 70-90 हजार रूपये तक की कमाई कर जा रहा है. ग्रामीणों ने जुआ के इस खेल को हर हाल में बंद कराने हेतु पुलिस अधिकारियों से अपील किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp