Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : कोटगढ़ से जेटेया, बड़ापासेया की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगे आंदोलन

Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंडी के दुर्गम एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में सड़को की हालत बहुत ही खराब है. बडापासेया चौक से बुरूबोरता तक और नयागांव चौक से जामजुई होते हुए उदाजो चौक तक सड़क खस्ता हाल में है. बम्बासाई चौक से बुरूबोरता चौक तक 5 किलोमीटर तक सड़क जर्जर है. सड़क के निर्माण के लिए बड़ापासेया गांव में ग्रामीनों ने बैठक की और उसके बाद रैली निकाली. बैठक में निर्णय लिया गया की 31 जनवरी को उपायुक्त को सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा जायेगा. अगर इस मामले में जल्द कोई कदम जिला प्रशासन नहीं उठाता है तो विभिन्न गांवों के ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-anganwadi-worker-and-two-injured-in-a-collision-between-two-bikes/">गिरिडीह

: दो बाइकों की टक्कर में आंगनबाड़ी सेविका समेत दो घायल

सड़क लगभग 15 साल से है जर्जर स्थिति में

[caption id="attachment_540488" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/sadak-jarjar-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> जर्जर सड़क का हाल.[/caption] झामुमो के प्रखंड सचिव मनोज लागुरी ने बताया कि सड़क पिछले लगभग 15 साल से जर्जर स्थिति में हैं. इस सड़क से होकर हीं नोवामुण्डी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीण प्रखण्ड कार्यालय नोवामुण्डी व अन्य शहरों व बाजारों में आना जाना करते हैं. इस सड़क से एम्बुलेंस, यात्री बस, छोटे-छोटे वाहन इत्यादि जान जोखिम में डाल कर गांव से शहर तक आवागमन करती हैं. हमेशा बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. सड़क बनने से ग्रामीण जनता काफी लाभाविन्त होंगी. सड़क बन जाने से सरकार को राजस्व प्राप्त होगा एंव आवागमन के दौरान समय की बचत होगी. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार इस सड़क का निर्माण जल्द करवाये. क्योंकि इस सड़क में दो से तीन फीट की गड्ढे जगह-जगह पर है. इस दौरान साधु चरण पुर्ति, कोलाय पुर्ति, कुशल पुर्ति, बाबूराम पुर्ति, उमाकांत पुर्ति, बिनोद पुर्ति आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-prayer-meeting-organized-on-gandhijis-martyrs-day-at-dav-public-school/">चाईबासा

: डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधीजी के शहीद दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही