Search

 
 
 

Kiriburu  : समस्याओं का समाधान के लिए सड़क जाम करेंगे ग्रामीण - मुखिया

 
  • तीन वर्षों से 22 ट्रांसफॉर्मर हैं खराब
  • ग्रामीण अंधेरे में रहने को हैं मजबूर
Kiriburu (Shailesh Singh) :  सारंडा स्थित गंगदा पंचायत के विभिन्न गांवों में 22 से अधिक ट्रांसफॉर्मर पिछले तीन वर्षों से खराब हैं. इस कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. ग्रामीण खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए तीन वर्षों से विद्युत विभाग से गुहार लगाकर थक चुके हैं. अब थक हारकर आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर हैं. जल्द ही सड़क जाम किया जाएगा. इस संबंध में गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत शत-फीसदी सही है. सिर्फ गंगदा गांव के विभिन्न टोला में 10 व 16 केवी का 17 और घाटकुड़ी गांव के विभिन्न टोला में पां ट्रांसफॉर्मर तीन वर्षों से खराब है. इसे भी पढ़ें :  Manoharpur">https://lagatar.in/manoharpur-70-patients-suffering-from-cold-cough-and-viral-fever-are-coming-every-day/">Manoharpur

: सर्दी, जुकाम व वायरल फीवर से पीड़ित 70 मरीज आ रहे प्रतिदिन
रोवाम से सटा बियुबेड़ा गांव में 40 परिवार रहते हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों से वहां का खराब ट्रांसफॉर्मर खोलकर विभाग ले गया, जो आज तक नहीं लगाया गया. किरिंगकोचा-चल्पागड़ा में 15 परिवार रहते हैं लेकिन आज तक बिजली नहीं पहुंची है. इसके अलावे कई अन्य टोला का ट्रांसफॉर्मर भी खराब है. सभी ग्रामीण अंधेरे में वर्षों से रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-police-cleared-the-ground-from-nomadic-people/">Ghatshila

  : खानाबदोश लोगों से पुलिस ने मैदान कराया खाली
इसके अलावे दोदारी प्लस-टू उच्च विद्यालय में 400 बच्चे हैं, लेकिन कमरा के अभाव में दो और तीन वर्ग के छात्र-छात्रायें एक-एक कमरा में पढ़ने को मजबूर हैं. इस विद्यालय में छह अतिरिक्त कमरा बनाने की मांग डीडीसी से की गई है. उन्होंने कहा कि दुईया गांव का सोलर चालित जलमीनार वर्षों से खराब है, जिसकी शिकायत करने के बावजूद ठीक नहीं की गई है. इन सारी समस्याओं को लेकर विभाग को अंतिम आवेदन दिया जायेगा और 15 दिन के बाद सलाई चौक के पास ग्रामीणों के साथ सड़क जाम कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-health-awareness-session-organized-on-cervical-cancer-in-central-public-school-adityapur/">Adityapur

: सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर में ‘सर्वाइकल कैंसर’ पर स्वास्थ्य जागरुकता सत्र का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही