Search

 
 
 

किरीबुरू : बहदा-तेतलीघाट सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे ग्रामीण

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत के बहदा और तेतलीघाट ग्राम-सभा की संयुक्त बैठक गुरुवार को मंगल चाम्पिया की अध्यक्षता में हुई. तेतलीघाट गांव में हुई इस बैठक में बहदा से तेतलीघाट तक सड़क निर्माण एवं वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत वनाधिकार पट्टा निर्गत करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि "आस" के संयोजक सुशील बारला मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सारंडा के सुदूरवर्ती इलाकों में पहुंच पथ का निर्माण में कोताही बरतना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व उपायुक्त को ज्ञापन देकर उक्त सड़क के निर्माण का अग्राह किया गया था लेकिन कोई पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-team-of-saranda-forest-division-empowered-by-animal-rescue-vehicle/">किरीबुरू

: एनिमल रेस्क्यू व्हीकल से सारंडा वन प्रमंडल की टीम हुई सशक्त

सांसद और विधायक से मिला सिर्फ आश्वासन

इस सड़क के नहीं बनने से बहदा व तेतलीघाट गांव के अलावे कुमडीह, कुदलीबाद, कुलायबुरु, थोलकोबाद के ग्रामीणों को यातायात में बहुत कठिनाई हो रही है. उप मुखिया रमेश हंसदा ने कहा कि इस सड़क का निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा गया, पर सांसद और विधायक से सिर्फ आश्वासन ही मिला. इसलिए अब ग्राम सभा को ही इस पर कोई ठोस निर्णय करना होगा.बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30 जनवरी को सड़क निर्माण की मांग को लेकर मनोहरपुर ब्लाक पर एक दिवसीय धरना देने के साथ उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही