Search

 
 
 

किरीबुरु : निरंतर वर्षा से वायरल बीमारी का प्रकोप निरंतर जारी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन रुक-रुक कर जारी भारी व हल्की वर्षा ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दिया है. एक तरफ पूरा शहर वायरल बुखार व अन्य बीमारियों से ग्रसित है. शहर का ऐसा कोई घर नहीं होगा जिसके घर से एक-दो या पूरे परिवार वायरल बुखार से पीड़ित नहीं हुये हों अथवा हैं. ऐसे में यह वर्षा वायरल बीमारी को बढ़ाने में और मददगार साबित हो रहा है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-2-news-including-laying-of-foundation-stone-of-pm-gram-sadak-yojana-worth-rs-5-29-crore/">कोडरमा

: 5.29 करोड़ की पीएम ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास समेत 2 खबरें
वायरल बुखार जिसे भी अपनी चपेट में ले रहा है, उसे कम से कम 7 दिन से पहले छोड़ नहीं रहा है. खांसी लंबे समय तक रह रहा है. इससे मरीज पूरी तरह से कमजोर हो जा रहा है. ऐसे मरीजों से सेल अस्पताल किरीबुरु का बेड भरा रह रहा है. हालात यह हो जा रहा है कि किसी मरीज में हल्का सुधार आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी कर गंभीर मरीजों के लिये बेड खाली किया जा रहा है. अनेक गंभीर मरीजों को बेड नहीं रहने के कारण जरूरी दवाइयां देकर घर पर से ही इलाज किया जा रहा है. जानकार बताते हैं कि आगामी चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. हालांकि सारंडा के अन्य क्षेत्रों में वर्षा नहीं के बराबर एवं उमस काफी अधिक रह रही है. वर्षा की वजह से विश्वकर्मा पूजा का पंडाल निर्माण कार्य में भी भारी बाधा आ रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही