Search

किरीबुरू : गलत बस में चढ़कर भटकते हुए मेघाहातुबुरु पहुंची वृद्ध महिला

Kiriburu (Shailesh Singh) : मंगलवार को एक वृद्ध महिला गलत बस में चढ़कर भटकते हुये मेघाहातुबुरु पहुंच गयी. महिला अपना नाम मैना मुर्मू तथा गांव बघीया बता रही है. इसकी जानकारी मिलने पर सेल, मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, महाप्रबंधक विकास दयाल, महाप्रबंधक सुकरा हो, वरिष्ठ प्रबंधक आलोक वर्मा ने महिला की मेघालया गेस्ट हाउस में ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की. अधिकारियों ने महिला के परिजनों की खोज शुरू कर दी है. इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पंडा भी सहयोग कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला किसी बस में स्वर होकर भटकते हुए यहां आ गई. सुबह सीआईएसएफ के जवानों ने वृद्धा को परेशान देख उसके गांव की जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन महिला सिर्फ संथाली भाषा में बात कर रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-organized-on-the-occasion-of-earth-day-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित

ओडिशा के म्यूरभंज की रहने वाली है महिला

इधर, अधिकारियों ने महिला की सुरक्षित व्यवस्था कर उसके परिजनों की खोज प्रारम्भ कर दी है. इसके लिये मेघाहातुबुरु के पोस्टमास्टर राजेश टुडू जो संथाली भाषा के जानकार हैं उन्हें बुलाकर बातचीत की गई. इसमें पता चला की महिला ओडिशा के म्यूरभंज जिला स्थित रायरंगपुर के समीप बाघिया गांव की रहने वाली है. सेल अधिकारी गुगल पर उक्त गांव और परिजनों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. महिला ने बताया कि उसके गांव के बगल में जामदा नामक स्थान है. बस वाले जामदा-जामदा बोल रहे थे इसलिए वह अज्ञानता वश किरीबुरू से पहले जामदा वाली दूसरी बस में चढ़ गई. जबकि उसे मयूरभंज वाली जामदा क्षेत्र में जाना था. इस महिला के लिए गेस्ट हाउस में वीआईपी व्यवस्था की गई है. वैसे सभी इस पहल के लिए अधिकारियों की सराहना कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp