Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : वार्ड सदस्य इरशाद अली निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत के उप मुखिया पद का चुनाव नोवामुण्डी के बीडीओ अनुज बंदों की देखरेख में प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय में सम्पन्न हुआ. पंचायत के वार्ड एक के वार्ड सदस्य इरशाद अली निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित किए गए. उल्लेखनीय है कि 10 वार्ड वाले इस पंचायत में कुल पांच वार्ड सदस्य हीं निर्वाचित हुए थे. पंचायत के तीन वार्ड में किसी ने भी चुनाव में नामांकन नहीं किया था इससे अभी भी यह वार्ड खाली है. जबकि दो वार्ड के प्रत्याशी अपना जाती प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाए थे. इससे उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था. ऐसी स्थिति में इस पंचायत से मात्र पांच हीं वार्ड सदस्य बचे है. इन पांच वार्ड सदस्यों में से वार्ड तीन की वार्ड सदस्य मुक्ता मुंडू पंचायत समिति सदस्य का भी चुनाव लड़ी थी और विजयी हुई थी. इसके बाद अब वो अपने वार्ड सदस्य पद से इस्तीफा देंगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-it-was-difficult-to-walk-on-the-roads-of-the-industrial-area-in-the-first-monsoon-rains/">आदित्यपुर

: मानसून की पहली बारिश में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर चलना हुआ दूभर

बीडीओ ने शपथ दिलाया

हालांकि आज बीडीओ ने मुक्ता मुंडू को भी मतदान करने की अनुमति दी थी. लेकिन वोटिंग  नहीं हुई. मुक्ता मुंडू ने प्रमुख पद के चुनाव में भी पंसस के लिए नोवामुण्डी में वोट डाली थी. दूसरी तरफ बीडीओ अनुज बंदो ने आज मुखिया प्रफुल्लीत गलोरिया तोपनो के अलावे वार्ड सदस्य मुक्ता मुंडू, शमा परवीन, श्यामा खातून, पिंकी मुंडू, इरशाद अली को शपथ दिलाया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही