Search

 
 
 

Kiriburu : किरीबुरु मेन मार्केट में नाली नहीं होने से जल जमाव, कारोबार प्रभावित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु स्थित मेन मार्केट क्षेत्र में जल जमाव की वजह से नारकीय स्थिति हो गई है. मार्केट के दुकानदारों व ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जल जमाव की वजह से ग्राहक दुकानों में नहीं जा पा रहे हैं जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि सेल की किरीबुरु प्रबंधन ने मेन मार्केट में ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए नाली निर्माण कराने का ठेका बड़बिल की एक कंपनी को लगभग दो वर्ष पहले दिया था. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-central-working-committee-meeting-of-bms-in-mumbai-from-15th/">Jadugoda

: मुंबई में बीएमएस की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक 15 से
कंपनी ने सड़क किनारे गड्ढा खोद कुछ दूर तक नाली का निर्माण कर कार्य को अधूरा छोड़ दिया. लंबे समय तक गड्ढा छोड़ने की वजह से दुकानदारों को परेशानी होने लगी. क्योंकि लंबे व गहरे गड्ढे को फांद कर ग्राहकों का दुकानों में जाना संभव नहीं था. इसे देखते हुए कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने का गड्ढा भर दिया. अब स्थिति यह है कि मार्केट का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है एवं हल्की वर्षा के बाद तालाब जैसा नजारा हो जा रहा है. मुख्य सड़क से मार्केट के अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो रहा है. दुकानदार इस अधूरी नाली का नये सिरे से निर्माण करा पानी निकासी व्यवस्था को ठीक करने की मांग प्रबंधन से कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही