Search

 
 
 

किरीबुरू : पानी को लेकर चल रहा आंदोलन आश्वासन के बाद समाप्त

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :पानी कनेक्शन की मांग को लेकर हिलटॉप स्थित एनी कैम्प के ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे से एक बार पुनः हिलटॉप में मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से सेल की किरीबुरू खदान प्रबंधन का बस, जो द्वितीय पाली ड्यूटी पर जाने वाले सेलकर्मियों को लेकर खदान जा रही थी वह सड़क जाम स्थल पर ही रुकी रही. इसकी जानकारी पाकर प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडए) रमेश कुमार सिन्हा एवं अन्य अधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर मामले का समाधान का प्रयास किया. लोगों को समझाने बुझाने के बाद लगभग 3 बजे लोग माने और सड़क जाम खत्म किया. हालांकि रमेश सिन्हा ने पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया. फिलहाल एनी कैम्प में चार स्थानों पर पानी का कनेक्शन प्रबंधन द्वारा दिया गया है. जल्द ही यहां से पानी की आपूर्ति होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-foundation-stone-of-two-schemes-from-15th-finance-commission-in-potkas-shankarada-panchayat/">जमशेदपुर

: पोटका के शंकरदा पंचायत में 15 वें वित आयोग से दो योजनाओं का शिलान्यास

क्या था पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार को एनी कैंप के आक्रोशित ग्रामीणों ने सेल प्रबंधन द्वारा पानी कनेक्शन काटे जाने के खिलाफ किरीबुरू खदान-हिलटॉप- किरीबुरु टाउनशिप जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. ग्रामीणों का आरोप था कि प्रबंधन द्वारा पानी की सप्लाई लाइन काट दिए जाने से उक्त क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है. जबकि प्रबंधन का कहना था कि एनी कैंप के लोगों ने सीआईएसएफ कॉलोनी वाली मुख्य पानी पाइप लाइन से अवैध तरीके से कनेक्शन लिया था. एक पाइप से 10-12 कनेक्शन लिया गया था. इससे सीआईएसएफ के दो मंजिला आवासों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था. जवानों ने पानी की समस्या से प्रबंधन को अवगत कराया था. इसके बाद पानी की लाइन काट दी गई. प्रबंधन ने पहले आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को समझाया था एवं पानी टैंकर भेज आंदोलन को शांत कराया था. शुक्रवार शाम को इसे लेकर वार्ता होनी थी. लेकिन उससे पहले दुबारा लोगों ने सड़क जाम कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही