Kiriburu : सेल की किरीबुरु टाउनशिप के एफ टाईप कॉलोनी में रहने वाले सेलकर्मियों के घरों में तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है. इस कारण लोगों को खाना बनाने, नहाने, शौचालय आदि का पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार किरीबुरु स्थित एफ टाईप के पीछे स्थित फुटबॉल मैदान के अंदर एयरटेल का मोबाइल टावर लगाने के लिये जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा जा रहा था. वहां नीचे से पानी पाइप गुजर रहा है, जो जेसीबी से फट गया. वहां पाइप होने की जानकारी सिविल विभाग ने एयरटेल कंपनी को नहीं दी थी. पाइप फटने की वजह से सारा पानी वहां से बह रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/drm-of-chakradharpur-will-inspect-tatanagar-asanbani-and-sini-stations-on-monday/">चक्रधरपुर
के डीआरएम सोमवार को टाटानगर, आसनबनी व सीनी स्टेशन का करेंगे निरीक्षण पानी मोबाइल टावर के लिए खोदे गये गड्ढे में भर गया है. जब तक इस पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जाता है तब तक पानी आपूर्ति की समस्या बनी रहेगी. फिल्हाल सेल के टैंकर से कॉलोनी में लोगों के घरों में पानी आपूर्ति की जा रही है. इससे सेलकर्मियों में भारी नाराजगी है. दूसरी ओर टावर के लिये गड्ढा खुदाई का कार्य बंद कर दिया गया है. पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य अभी भी शुरू नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment