Search

 
 
 

किरीबुरुः हमें अपनी परंपरा व संस्कृति कभी नहीं भूलनी चाहिए- सेलबम

 
Kiriburu: जगाकालिया सांस्कृतिक संगठन किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के तत्वावधान में किरीबुरु स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण में आज गुरुवार की रात उड़‍िया समाज द्वारा उड़‍िया नव वर्ष, पना संक्रांति व महा विशुबा संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु सीजीएम आरपी सेलबम ने कहा कि हमें अपनी परंपरा व संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए. यह आपकी पहचान है. उन्‍होंने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आरपी सेलबम, विशिष्ट अतिथि किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक एके पटनायक, बसंत महापात्रो एवं कैलाश चन्द्र साहनी ने भगवान जगन्नाथ-बलभद्र-सुभद्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें:  आदित्‍यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-sensation-due-to-the-brutal-murder-of-a-woman-in-subarnarekha-colony/">आदित्‍यपुर:

सुबर्णरेखा कॉलोनी में महिला की सरेशाम हत्या से सनसनी

नया साल अच्छे भविष्य की आशा लेकर आता है: कमलेश राय

[caption id="attachment_289875" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/14ajsr15a-300x272.jpg"

alt="" width="300" height="272" /> पुरस्कार देते किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय.[/caption] सीजीएम कमलेश राय ने लोगों को उडि़या नव वर्ष की ढे़र सारी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ओडिशा एक सांस्कृतिक व धार्मिक महत्‍व वाला राज्य है. इसकी अलग पहचान है. नया साल एक अच्छे भविष्य के लिये आशाओं और आकांक्षाओं को लेकर आता है. आज आम-दूध-दही-नारियल-सत्तू आदि से बनाया गया पाना नामक मीठा शर्बत लोगों को पिलाया गया.

प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

[caption id="attachment_289877" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/14ajsr15c.jpg"

alt="" width="600" height="468" /> नृत्‍य प्रस्‍तुत करती बच्चियां.[/caption] [caption id="attachment_289878" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/14ajsr15b.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] इस दौरान संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम, महाप्रबंधक संजय कुमार, महाप्रबंधक मनीष राय, उप महाप्रबंधक जी के नायक, उप महाप्रबंधक सरश कुमार साहू, अध्यक्ष ए यू नायक, अवधेश कुमार, सचिव सत्यजीत साहू, संतोष कुमार पंडा, प्रताप सेठी, सनत सेठी, दुर्गा चरण परीडा आदि भी मुख्‍य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-teenager-who-went-to-see-pauri-temple-fair-went-missing/">चक्रधरपुर:

पाउड़ी मंदिर मेला देखने गई किशोरी हुई लापता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही