Search

 
 
 

किरीबुरु : हमने मतदान किया, आप भी मतदान करने बूथों पर जल्द जायें : सीजीएम

 
Kiriburu (Shailesh Singh): सेल, किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय ने भी प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल स्थित अपने बूथ पर जाकर मतदान किया. दोनों ने कहा कि इस बार बूथ पर चुनाव आयोग एवं पुलिस-प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था व सुविधा मतदाताओं के लिये किया है. कहीं पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत व असुविधा नहीं है. बूथ पर व्हील चेयर, मेडिकल टीम, पेयजल की सुविधा, सहयोग हेतु छात्र-छात्राओं की टीम, पुलिस व अर्द्धसैनिक जवानों का दोस्ताना सहयोग मिलना आदि सभी व्यवस्था बेहतर है. उन्होंने तमाम मतदाताओं से अपील किया की वह अपने-अपने घरों से सारा कार्य छोड़ निकल मतदान केन्द्र पर जायें एवं अपना-अपना बहुमूल्य वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करें. इसे भी पढ़ें : नक्सल">https://lagatar.in/voting-going-on-peacefully-in-naxal-affected-tamar-assembly-constituency-ssp-inspected-the-booth/">नक्सल

प्रभावित तमाड़ विस क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान, SSP ने बूथ का किया निरीक्षण
उन्होंने कहा कि अपना पसंद का प्रत्याशी चुनें, ताकि पूरा क्षेत्र का सामूहिक विकास कर सके. इस दौरान सेल के अन्य अधिकारियों, वृद्ध, विकलांग, युवाओं ने भी वोट डाला. दूसरी तरफ जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार सिंहभूम संसदीय सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 24.86 फीसदी रहा. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 27.05 फीसदी, मंझगांव में 27.56 फीसदी, जगन्नाथपुर में 22.19 फीसदी, मनोहरपुर में 23.61 फीसदी, चक्रधरपुर में 23.89 फीसदी अर्थात कुल मतदान प्रतिशत-24.86 फीसदी रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही