Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मेघाहातुबुरू क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल की गोद में बसा किरीबुरू-मेघाहातुबुरु क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई भारी वर्षा के बाद छाई घने कोहरे से मौसम सुहाना हो गया है. पिछले कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने की वजह से शहर की तापमान में वृद्धि देखी जा रही थी. लेकिन आज शाम कुछ देर तक हुई भारी वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आयी है. आज किरीबुरू शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 28 डिग्री देखा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/">जमशेदपुर

: बीएसएसआरयू ने साकची में चलाया हस्ताक्षर अभियान

वर्षा कम होने से परेशान हैं लोग

शहर में छाया घना कोहरा किरीबुरू की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था. किरीबुरू शहर वर्षात के मौसम में पास से उमड़ते-घुमड़ते बादलों एवं घने कोहरे की खूबसूरत नजारे के लिये हीं जाना जाता है. हालांकि किरीबुरू में तापमान में थोड़ा वृद्धि होने मात्र से वर्षा प्रारम्भ हो जाती थी लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है. इस वर्ष यहां वर्षा कम होने से लोग परेशान हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही