Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : जब एसपीओ ही कराने लगे हब्बा-डब्बा का खेल तो उसे रोके कौन ?

Kiriburu (Shailesh Singh) : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचड़ा निवासी एक दबंग जुआ माफिया के घर सप्ताह में लगभग तीन दिन अवैध रूप से खुलेआम हब्बा-डब्बा (जुआ) का संचालन हो रहा है. इस पर न तो पुलिस प्रशासन अंकुश लगा पा रही है और न ही कोई किसी तरह का विरोध ही हो रहा है. आखिर यह अनैतिक कार्य कब बंद होगा ! यह एक बड़ा सवाल पुलिस-प्रशासन व व्यापक जनता के सामने यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा हो गया है. अब तो उक्त जुआ माफिया पुलिस व समाज को खुली चुनौती देते चल रहा है कि किसी में हिम्मत नहीं है कि वह उसके हब्बा-डब्बा के खेल को बंद करा सके. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-mazdoor-sangharsh-sangh-pays-tribute-to-shaheed-bhagat-singh-and-rajguru/">नोवामुंडी

: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

एसपीओ को सूचना देने के लिए किया गया है नियुक्त

[caption id="attachment_582673" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/habba.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> सांकेतिक फोटो[/caption] सूत्रों के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में गलत व अवैध गतिविधियों को रोकने व उसकी जानकारी समय पर उपलब्ध होने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्र में गुप्त तरीके से एसपीओ की नियुक्ति कर रखी है. इसके एवज में एसपीओ को कुछ मानदेय भी पुलिस द्वारा दिया जाता है. एसपीओ का कार्य यहीं होता है कि वह अपने क्षेत्र में होने वाली तमाम कानून विरोधी कार्य व गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें. ताकि पुलिस उसका सत्यापन कर वैसे गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही कर उसे पुरी तरह से रोक दे.

व्हाट्स एप ग्रुप पर दी जाती है स्थान की जानकारी

लेकिन जब एसपीओ ही अपने संरक्षण में हब्बा-डब्बा (जुआ) को सप्ताहिक हाट-बाजार व घर में खुलेआम संचालित करने लगे तो आम जनता का पुलिस पर सवाल उठाना लाजमी है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे गलत लोगों को मजबूत कौन कर रहा है. ऐसे जुआ माफियाओं के खिलाफ पुलिस बड़ी कारवाई करने से आखिर क्यों घबरा रही है ? सूत्रों का कहना है कि उक्त माफिया द्वारा जगन्नाथपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ के नीचे ताश भी बडे़ स्तर पर कराया जाता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-street-play-organized-on-plastic-eradication-in-bank-mode/">किरीबुरू

: बैंक मोड़ में प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
इसमें शामिल होने चाईबासा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़े-बडे़ जुआड़ी अपने-अपने वाहनों से आते हैं. उक्त माफिया द्वारा जुआड़ियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया गया है. हब्बा-डब्बा अथवा ताश से संबंधित जगह व समय की जानकारी एक दिन पूर्व व्हाट्स एप ग्रुप में भेज दी जाती है. इस अवैध जुआ का खेल में जगन्नाथपुर क्षेत्र के कुछ लोग पर्दे के पीछे से मोटी रकम फाइनेंस करते हैं एवं वह घर बैठे मोटी रकम कमा रहे हैं.

कार्रवाई नहीं होने से लोगों में है नाराजगी

पिछले दिनों जगन्नाथपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई थी. इसमें एसडीओ व एसडीपीओ की मौजूदगी में जनता ने क्षेत्र में संचालित हो रहे जुआ पर रोक लगाने का आग्रह किया था. इस पर एसडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आमजन में रोष व्याप्त है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही