Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बांदू पंचायत के गांवों तक पहुंच पथ नहीं होने का जिम्मेदार कौन : सुशील बारला

Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम संसदीय सीट अन्तर्गत गुदड़ी प्रखण्ड़ का अति पिछड़ा एवां अंतिम सीमा पर बसा बान्दु पंचायत का सघन दौरा आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक सुशील बारला ने कर ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना. दौरा के उपरान्त पीडिंग में वह ग्रामीणों साथ बैठक किया. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रखण्ड मुख्यालय गुदड़ी जाना भी मुश्किल है. यहाँ के लोग मौलिक सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित हैं. गांव में जाने हेतु पक्की सड़क तक नहीं है, शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है. यहाँ कोई जनप्रतिनिधि भी कभी नहीं आता. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-hemant-left-for-his-native-village-nemra-from-hotwar-jail-in-police-custody/">पूर्व

सीएम हेमंत होटवार जेल से पुलिस कस्टडी में पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना
बैठक में संयोजक सुशील बारला ने कहा कि गुदड़ी प्रखण्ड का स्थापना 2013 में हुई है लेकिन‌ आज भी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को अपने प्रशासनिक कार्य के लिए‌ सोनुवा जाना पड़ता है. पींड़िंग के लोगों को रनिया जाना पड़ता है लेकिन यातायात की सुविधा नहीं है. झारखण्ड राज्य का निर्माण हुए 23 साल बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं होना अत्यन्त ही दूर्भाग्यपूर्ण है. बारला ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि ग्राम-सभा से ही गाँव का सर्वांगीण विकास सम्भव है. इसलिए ग्राम सभा को सशक्त बनाएँ. दौरा में मनोहर लोम्गा, मधू लोम्गा, सोहराई लोम्गा, शांन्तिएल कांडायबुरु, बलदेव जाते आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-rs-25-crore-cash-recovered-from-the-house-of-servant-of-private-secretary-of-minister-alamgir-alam/">Breaking

: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर से 25 करोड़ कैश बरामद

बादलों व ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भारी गिरावट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-Kuhasa-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु व सारंडा क्षेत्र में आसमान में काले बादलों ने डाला डेरा. बादल के साथ-साथ तेज चल रही ठंडी हवाओं की वजह से मौसम हुआ सुहाना. लोगों को मिली भीषण गर्मी व लू से भारी राहत. बीती रात से हीं बादलों ने डेरा डाल रखा है. आज शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री व अधिकतम 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा">https://lagatar.in/annapurna-asked-least-questions-of-state-interest-nishikant-was-more-interested-in-national-issues/">अन्नपूर्णा

ने राज्यहित के सबसे कम सवाल पूछे, निशिकांत को राष्ट्रीय मुद्दों में ज्यादा दिलचस्पी
आगे कुछ दिनों तक शहर का मौसम ऐसा हीं रहने तथा तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है. आज चल रही ठंडी हवाओं की वजह से पूरा शहर वातानुकूलित शहर के रुप में तब्दिल हो गया है. चुनावी माहौल में पार्टी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क अभियान चलाने में काफी राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा">https://lagatar.in/annapurna-asked-least-questions-of-state-interest-nishikant-was-more-interested-in-national-issues/">अन्नपूर्णा

ने राज्यहित के सबसे कम सवाल पूछे, निशिकांत को राष्ट्रीय मुद्दों में ज्यादा दिलचस्पी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही