Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बस्तियों को उजड़ने से कौन बचाया, झामुमो नेता कहां थे : भाजपा

Kiriburu (Shailesh Singh) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरीबुरु स्थित टीओपी हाटिंग में एनडीए गठबंधन प्रत्याशी सह सांसद गीता कोडा़ के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान श्याम गुप्ता, मधुसुदन तुबीड, अरविन्द लाल, सोनाराम गोप, सोमा नाग आदि कार्यकर्ता शामिल थे. इन कार्यकर्ताओं ने बस्ती के लोगों से कहा कि बीते दिनों जब सेल की किरीबुरु एवां मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने सेल की लीज क्षेत्र में अवैध तरीके से बसी बस्तियों व दुकानों को हटाने अथवा खाली करने हेतु नोटिस देकर काफी दबाव बनाये हुये थी. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/hemant-sorens-case-listed-for-hearing-in-supreme-court-hearing-on-29th/">सुप्रीम

कोर्ट में हेमंत सोरेन का मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध, 29 अप्रैल को सुनवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Basti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उस समय गरीबों व बस्ती के लोगों के साथ सांसद गीता कोड़ा एवं मधु कोडा़ के अलावे भाजपा खड़ी रही. कोडा़ दम्पत्ति ने किरीबुरु-मेघाहातुबुरु की तमाम गरीब जनता के साथ खडा़ रह आंदोलन किया, सेल अधिकारियों से बात किया. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी किरीबुरु आकर सेल अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान तत्काल कराया. उस समय की झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार एवं झामुमो का कोई भी विधायक, जिलाध्यक्ष व नेता गरीबों के साथ खडा़ नहीं दिखा व सुधी तक नहीं लिया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-address-public-meetings-in-bihars-araria-and-munger-today-rahul-gandhi-in-karnatakas-vijayapura-and-bellary/">पीएम

मोदी आज बिहार के अररिया और मुंगेर में, राहुल गांधी कर्नाटक के विजयपुरा और बेल्लारी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे  
आपको स्वयं विचार करना है कि आपकी समस्याओं के साथ कौन खडा़ रहता है. उन्होंने कहा कि सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ, चिडि़या खदान में निरंतर औन लाईन बहाली सेल प्रबंधन करा रही है, लेकिन सारंडा एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी से पूरी तरह से वंचित कर बाहरी लोगों को नौकरी दे रही है. ये बाहरी लोग किसके आदमी हैं जिसे सेल प्रबंधन नौकरी किस सरकार के दबाव में आकर दे रही है. इस मामले में झामुमों सरकार व उसके नेता चुप क्यों बैठे हैं, इस बात को भी यहाँ के शिक्षित बेरोजगारों वजनता को गंभीरता से सोंचना होगा. सांसद गीता कोडा़ व मधु कोडा़ तथा भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय व सारंडा के बेरोजगारों को शत फीसदी सेल की खदानों में रोजगार व नौकरी दिलाने की लडा़ई निरंतर लड़ रहे हैं. आज झामुमो की सरकार के दौरान सारंडा क्षेत्र की तमाम खदानों को बंद कर बेरोजगारी व पलायन बढा़ दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-candidate-geeta-koda-did-public-relations-in-various-areas/">चक्रधरपुर

: भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क
यह सरकार सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जैसे खदान को भी बंद कराने के प्रयास में है. यहीं वजह है कि दोनों खदान का सेंट्रल व साउथ ब्लॉक का फॉरेस्ट क्लियरेंस नहीं किया जा रहा है. अगर ये दोनों खदाने बंद हो गई तो किरीबुरु-मेघाहातुबुरु की तमाम जनता को इस शहर को छोड़ भागना पडे़गा. इसका असर सारंडा के तमाम गांवों का चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल आदि तमाम सुविधाओं पर सीधा पडे़गा. क्योंकि दोनों खदानें बंद होने से डीएमएफटी फंड में करोड़ों रूपये जाना बंद हो जायेगा जिससे सारंडा का विकास प्रभावित हो जायेगा. यहाँ के लोगों को बेरोजगारी, भूख, प्यास से मरना होगा या पूरे परिवार साथ पलायन करना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही