Search

 
 
 

किरीबुरू : सर्दी का सितम जारी, साल का सबसे ज्यादा ठंड भरा दिन रहा शुक्रवार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : इस वर्ष व सीजन का सबसे अधिक ठंड भरा दिन रहा 6 जनवरी. किरीबुरू शहर का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 4 डिग्री रहा. हालांकि इस दौरान शहर में कोहरा नहीं देखने को मिला लेकिन कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से लोग परेशान रहे. सुबह लोगों की गतिविधियां सड़कों पर काफी कम देखने को मिली. ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे. ठंड से बचाव हेतु अनेक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर तापते दिखे.  इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-uncle-of-the-main-conspirator-of-kamaldev-murder-case-arrested/">चक्रधरपुर

: कमलदेव हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता का चाचा गिरफ्तार

ठंड में कमी आने के आसार

दोपहर के समय में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घूमते नजर आये. धूप में गर्मी काफी कम देखने थी. हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी देखी गई. सारंडा जंगल के सबसे ऊंची पहाड़ी पर किरीबुरू-मेघाहातुबुरू शहर होने की वजह से यहां ठंड के बजाय बारिश में ही कोहरा देखने को मिलता है. बीते वर्ष 4 डिग्री न्यूनतम तापमान होने के दौरान शहर में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो चुकी थी. लेकिन शुक्रवार को ऐसा नजारा सुबह में देखने को नहीं मिला. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 7 जनवरी से ठंड में धीरे-धीरे कमी देखने को मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही