Search

किरीबुरू : नक्सल प्रभावित क्षेत्र तुम्बाहका में सांप कांटने से महिला की मौत

Kiriburu (Shailesh Singh) : अत्यन्त नक्सल प्रभावित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के तुम्बाहका पत्तातरफ गांव निवासी कृष्णा बांदा की पत्नी पराई बांदा (22) की दर्दनाक मौत जहरीले सांप के काटने से हो गई. घटना की खबर विलंब से मिलने के बावजूद तुम्बाहका गांव में कैम्प किए सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर सीपी तिवारी अपने चिकित्सा टीम व जवानों के साथ मृतका के घर पहुंच उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन सीआरपीएफ के चिकित्सक ने जांच के दौरान महिला को मृत पाया. इस बाबत कंपनी कमांडर सीपी तिवारी ने बताया कि पराई बांदा को जब सांप ने काटा था तभी परिजन उसे हमारे कैंप में लेकर समय पर पहुंचते तो या इसकी जानकारी दी होती तो उसकी जान बच सकती थी. क्योंकि चिकित्सा टीम के पास हमेशा ही एंटी वेनम इंजेक्शन समेत जरूरी दवाइयां उपलब्ध रहती है. लेकिन परिजन इलाज झाड़-फूंक में लगे रहे, इससे सांप का जहर पूरे शरीर में फैल गया और महिला की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-in-the-police-station-for-illegal-booking-of-kanwai-drivers-and-rigging-of-license/">जमशेदपुर

: कान्वाई चालकों की अवैध बुकिंग एवं लाईसेंस की हेराफेरी की थाना में शिकायत

जंगल होने के कारण अत्यंत पिछड़ा है यह क्षेत्र

उन्होंने पिडि़त परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के अलावे ग्रामीणों से अपील की है कि जब भी ऐसी समस्या या चिकित्सीय मदद की जरूरत हो तो वह उनसे जरूर सम्पर्क करें. सीआरपीएफ ग्रामीणों के जीवन को बचाने व मदद के लिए हमेशा ही तत्पर है. उल्लेखनीय है कि तुम्बाहका ऐसा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है जहां पग-पग पर मौत खड़ी रहती है. नक्सलियों ने पूरे जंगल व पहाड़ को बारूदी सुरंग, लैंड माईन, बुबी ट्रैप, स्पाईक होल आदि से पाट रखा है. इसकी चपेट में आकर निरंतर ग्रामीण मारे जा रहे हैं अथवा घायल हो रहे हैं. विस्फोटकों की ढे़र के बावजूद सीआरपीएफ जवान जान जोखिम में डाल ग्रामीणों की निरंतर मदद में लगे हैं. यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है. यहां आवागमन व चिकित्सा की कोई सरकारी सुविधा नहीं है. इसी कारण ही ग्रामीण अंधविश्वास का सहारा लेने को मजबूर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//