Search

 
 
 

किरीबुरू : सर्पदंश से महिला की मौत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : टोंटो थाना अन्तर्गत नक्सल प्रभावित अगरवां गांव का बुरुगोड़ा टोला निवासी चुड़ी तोपनो की पत्नी की मौत सर्पदंश से हो गई. घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अपने घर में सोई थी, तभी 12 सितम्बर की रात लगभग 10 बजे एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया. घटना के बाद मृतका घर में रात भर बेहोशी की हालत में पड़ी रही और बुधवार अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-new-assistant-administrators-contributed-to-the-municipal-corporation/">आदित्यपुर

: नगर निगम में दो नए सहायक प्रशासक ने दिया योगदान

गांव में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है

इस बाबत रोवाम गांव के मुंडा बुधराम सिद्धू ने बताया कि यह गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है तथा मृतका का घर हमारे गांव के बगल में है. रोवाम, अगरवां आदि गांव क्षेत्र में चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है. रात अथवा दिन में इस क्षेत्र में यातायात या वाहन आदि की कोई सुविधा नहीं होने के कारण ऐसी घटनाओं के बाद समय पर मरीज को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता है. इसी वजह से मरीजों की मौत हो जाती है. मृतका के शव को परिजनों ने गांव में दफना दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-electricity-supply-will-be-disrupted-for-two-hours-in-meghahatuburu-township-on-wednesday/">किरीबुरू

: बुधवार को मेघाहातुबुरु टाउनशिप में दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही