Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : चंद्रयान-3 की कामयाबी पर महिलाओं ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराने में अहम भूमिका निभाने वाले इसरो के वैज्ञानिकों का महिला समूह ने गुरुवार को आभार जताया. किरीबुरू-मेघाहातुबुरु की महिलाओं ने तिरंगे के साथ सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया व इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो के नेतृत्व में विभिन्न एसएचजी महिला समूह की महिलाओं ने सामुदायिक भवन किरीबुरू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें शामिल महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत व इसरो की इस सफलता पर हर्ष जताया. सभी ने कहा कि अब भारत स्पेस से लेकर सभी क्षेत्रों में विश्व गुरु बनते जा रहा है. यह सफलता वास्तव में सभी भारतवासियों के लिये गर्व की बात है. इसरो के तमाम वैज्ञानिकों की कठीन परिश्रम की वजह से ही यह सफलता मिली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-information-about-chandrayaan-3-given-to-children-in-xaviers-school/">जमशेदपुर

: जेवियर स्कूल में बच्चों को चंद्रयान 3 के बारे दी गई जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही