अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न Kiriburu (Shailesh Singh) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, बोकारो स्टील प्लांट, किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन एवं महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय एवं किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि सीजीएम एस एस साहा, श्रीमती साहा, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक बीके मिंज, महाप्रबंधक आर स्वांय, श्रीमती स्वांया, महाप्रबंधक सुकरा हो ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. मुख्य अतिथि सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा की बदौलत विश्व में मुकाम स्थापित कर रही हैं. महिला सशक्तिकरण के की दिशा में निवेश, प्रगति में तेजी इस बार का थीम है. महिलाएं सेवा, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, कला आदि सभी क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल कर रही हैं. समाज, परिवार व देश को आगे बढा़ने में महिलाएं, पुरुषों के अपेक्षा बेहतर कार्य कर रही हैं. हमें महिलाओं को पूरा सम्मान देने की जरूरत है. महिलाओं के साथ क्रूर कृत्यों का समाज में कोई स्थान नहीं है. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/jpsc-after-chatra-question-paper-leaked-in-jamtara-answer-sheets-are-being-filled-openly-outside-centre-video-viral/">JPSC
: चतरा के बाद जामताड़ा में प्रश्न पत्र लीक, केंद्र के बाहर खुलेआम भरवाये जा रहे उत्तर पुस्तिका, वीडियो वायरल
यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के साथ मारपीट, गृह राज्य मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिये
: चर्च हाटिंग के लोगों ने वनभोजनी पर्व के दौरान बस्ती से भूत-प्रेत भगाया [wpse_comments_template]
: चतरा के बाद जामताड़ा में प्रश्न पत्र लीक, केंद्र के बाहर खुलेआम भरवाये जा रहे उत्तर पुस्तिका, वीडियो वायरल
महिलाएं अपनी सारी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगायें : सुनीता राय
महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय ने कहा कि महिलाएं मां, बहन, बहू, बेटी, मां काली, सरस्वती बन जाती हैं. महिलाएं अपनी सारी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों, परिवार, समाज व देश की उन्नति में लगायें. श्रीमति साहा ने कहा कि यहां की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. महिलाएं अपनी प्रतिभा को सामने लाने में हिचकें नहीं. सीजीएम एसएस साहा ने कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा को निखारें. देश की बेटियां व महिलाएं देश का आधार स्तम्ब बन चुकी हैं. समाज बेटा व बेटियों में भेदभाव न करें. श्रीमती स्वांय ने कहा कि यह दिवस महिलाओं के लिये बहुत बड़ादिन है. महिलाएं काफी सशक्त व सहनशील होती हैं. वे अलग-अलग मानसिकता, विचारधारा व सोच वाले लोगों के अनुरूप अपने आप को ढाल कर परिवार, समाज व देश को आगे लेकर जाती हैं. इसी लिए तो महिलाएं महान हैं. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/foreign-students-assaulted-in-gujarat-university-minister-of-state-for-home-orders-investigation-into-the-incident/">गुजरातयूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के साथ मारपीट, गृह राज्य मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिये
कई प्रतियोगिताएं आयोजित
विगत 7 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रंगोली, अल्पना, मेहंदी, हेयर स्टाइल, बेस्ट फ्रौम वेस्ट, अंताक्षरी, डांस ,सलाद सजावट, मिठाई, चाट, शौटपूट, थ्रो द बौल, डिस्कश थ्रो, स्टीक द बौल, म्यूजिकल कार्ड, बैडमिंटन डबल्स, सूई और धागा, चम्मच और गोटी प्रतियोगिता आयोजित किया गया था. जिसके विजेताओं को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस दौरान उप महाप्रबंधक टीएस बनर्जी, सहायक महाप्रबंधक रथिन विश्वास, रमेश सिन्हा, डॉ एम एस दास, इप्सिता सेठी, स्वागता लोहार, काकुली दास, भवानी दास, मुखिया पार्वती किडो़, मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो, उप मुखिया सुमन मुंडू, बी बासा, रंजना शर्मा, रीमा कौर, जोया खान समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-church-hatting-chased-away-ghosts-from-the-settlement-during-vanabhojani-festival/">किरीबुरू: चर्च हाटिंग के लोगों ने वनभोजनी पर्व के दौरान बस्ती से भूत-प्रेत भगाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment