Search

 
 
 

Kiriburu  :  महिलाओं ने कलश स्थापित कर की मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  गुवा, रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार को महिलाओं ने नवरात्र को लेकर कलश स्थापना की. नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान सुबह 11 बजे मंदिर के पुजारी मलय पाणिग्राही ने विधि विधान के साथ कलश स्थापना की. कई महिलाओं ने अपने घरों में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की. इस दौरान महिलाएं 9 दिनों तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगी. सिर्फ एक टाइम फलाहार कर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करेंगी. नौवें दिन नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाकर भोजन कराई जाएगी. ऐसा माना जाता है कि नवरात्र की पूजा अर्चना नौ कन्याओं का पूजन करने के पश्चात ही सफल होती है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-traffic-jam-is-becoming-serious-in-mango/">Jamshedpur

: मानगो में गंभीर होती जा रही ट्रैफिक जाम की समस्या
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही