Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : कलस्टर की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : जेएसएलपीएस किरीबुरु कलस्टर की महिलाओं ने अम्बेडकर स्मारक सह बैंक मोड़ चौक से शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली. इसमें शामिल महिलाओं ने शहर के तमाम क्षेत्रों व गली मुहल्ले में भ्रमण कर लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के प्रति जागरुक किया. सभी ने तिरंगे की शान में नारेबाजी की. इस जागरूकता रैली में स्थानीय मुखिया पार्वती कीड़ो, उप मुखिया सुमन मुंडू, कनक मिश्रा, प्रतिमा सिंह, कुमुद हेम्ब्रम आदि दर्जनों महिलाएं शामिल थी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-pay-tribute-to-the-late-forest-area-officer-sanjeev-kumar-singh/">किरीबुरू

: दिवंगत वन क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

दूसरी तरफ जेएसएलपीएस द्वारा इस अभियान के तहत 7 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान विषय पर चित्रांकन व रंगोली प्रतियोगिता, 8 अगस्त को सीएलएफ द्वारा तिरंगा झंडा की बिक्री, 9 अगस्त को भाषण व स्लोगन प्रतियोगिता, 10 अगस्त को तमाम जनप्रतिनिधियों को झंडा व स्मार पत्र भेंट करना, 11 अगस्त को उपायुक्त, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल कार्यालय में तिरंगा रैली और पदाधिकारियों को तिरंगा तथा स्मार पत्र भेंट किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-crowd-gathered-at-purnadih-imambara-on-the-seventh-of-muharram/">बंदगांव

: मुहर्रम की सातवीं पर पुरनाडीह इमामबाड़ा में उमड़ी भीड़
वहीं, आगामी 12 अगस्त को सभी सीएफएल व ग्राम संगठन कार्यालय में ध्वजारोहण करना, 13 अगस्त को हर घर ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारम्भ, 14 अगस्त को सभी छुटे हुये घर में सीएफएल समिति द्वारा तिरंगा झंडा का वितरण एंव 15 अगस्त को ग्राम संगठन एंव संकुल स्तरीय संगठन द्वारा सामूहिक रुप से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही