Search

 
 
 

किरीबुरू : समूह की महिलाएं संगठन का विवाद आपस में सुलझायें - यशोदा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन का किरीबुरु कलस्टर स्तरीय विशेष बैठक कलस्टर अध्यक्ष यशोदा गुप्ता की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. बैठक में विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी समस्याओं व विवादों के बारे में चर्चा हुई. इस पर यशोदा गुप्ता ने कहा कि किरीबुरु कलस्टर अन्तर्गत तमाम महिला समूह बेहतर कार्य कर रही है. यहां की समूहों की प्रशंसा प्रखंड व जिला स्तर के पदाधिकारी करते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vikas-bhavan-will-pave-the-way-for-development-of-boys-and-girls-of-kolhan-saranda-region-joba-majhi/">चाईबासा

: विकास भवन से कोल्हान, सारंडा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा : जोबा माझी

गुटबाजी समूह को तोड़ने व कमजोर करने का कार्य करेगा - यशोदा 

किसी भी महिला समूहों में आपसी विवाद व गुटबाजी समूह को तोड़ने व कमजोर करने का कार्य करेगा. महिला समूहों का बेहतर संचालन व उन्नति के लिये आपसी एकता व सहयोग जरूरी है. समूह की महिलाओं से उन्होंने अपील किया की वह आपसी विवाद को सार्वजनिक व दूसरे मंच पर नहीं ले जाकर समूह के अंदर हीं मिल बैठकर समाधान करें. बैठक में ग्राम संगठन की सचिव आशना बिरुवा, प्रतिमा सिंह, कुलदीप कौर, गोपेश्वरी करुवा, सुनीता सिंह, सुधा सिंह, जान्हवी प्रधान, पार्वती करुवा इत्यादि दर्जनों महिलाएं थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vikas-bhavan-will-pave-the-way-for-development-of-boys-and-girls-of-kolhan-saranda-region-joba-majhi/">चाईबासा

: विकास भवन से कोल्हान, सारंडा क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा : जोबा माझी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही